लाइव न्यूज़ :

ballia crime news: शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती से अवैध संबंध, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रिश्ता तोड़ा, अभिषेक गुप्ता के खिलाफ केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 20:55 IST

ballia crime news: भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (झूठा वादा करके यौन संबंध बनाना), 352 (लोकशांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 351-3 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देशादी करने की बात से वह मुकर गया और जान से मारने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।पुलिस ने आरोपी अभिषेक गुप्ता को रविवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। टोला गांव के अभिषेक गुप्ता नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे अवैध सम्बन्ध स्थापित किये।

ballia crime news: बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से अवैध संबंध बनाने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बैरिया बदुरहा टोला गांव के अभिषेक गुप्ता नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे अवैध सम्बन्ध स्थापित किये और घटना के वीडियो बना लिये। उसने दावा किया कि बाद में शादी करने की बात से वह मुकर गया और जान से मारने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि युवती की तहरीर पर अभिषेक गुप्ता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (झूठा वादा करके यौन संबंध बनाना), 352 (लोकशांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 351-3 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी अभिषेक गुप्ता को रविवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...