लाइव न्यूज़ :

बलिया क्राइमः 16 वर्षीय 3 किशोरी के अपहरण?, राजेश पासवान, रोहित वर्मा और अन्य के खिलाफ मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2025 11:59 IST

मधुबनी गांव निवासी रोहित वर्मा ने अपने भाई रोशन और गोलू के सहयोग से उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देथाना क्षेत्र के एक अन्य गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी 13 दिसंबर की शाम शौच के लिए गई थी।पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है।16 वर्षीय किशोरी 11 दिसंबर को परीक्षा देने के लिए गांव में एक स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इ

बलियाः बलिया जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन किशोरियों के कथित अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी को 13 दिसंबर की शाम दलपतपुर गांव निवासी राजेश पासवान कथित रूप से अगवा कर ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर रविवार को पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी घटना भी बैरिया थाना क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि इस थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी 13 दिसंबर की शाम शौच के लिए गई थी।

तभी मधुबनी गांव निवासी रोहित वर्मा ने अपने भाई रोशन और गोलू के सहयोग से उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर रविवार को तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी 11 दिसंबर को परीक्षा देने के लिए गांव में एक स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस मामले में किशोरी के नाना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी मामलों की छानबीन कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा