लाइव न्यूज़ :

बलांगीरः 1 लड़की और 2 प्रेमी?, मेरी प्रेमिका से दूर रहो, नहीं मना दोस्त से ऐसे लगाया ठिकाना, शव को बोरे में भर कुएं में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2025 17:43 IST

Balangir: हत्या से कुछ दिन पहले सत्या को पता चला था कि कुंजा ने भी उसकी जानकारी के बिना उसकी प्रेमिका से बात करना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्या ने कुंजा को उसकी प्रेमिका से बात न करने की हिदायत दी और उससे दूर रहने की चेतावनी दी।कुंजा लड़की से बात करता रहा। इसके बाद सत्या ने कुंजा को खत्म करने की साजिश रची।सत्या ने कुंजा को पास के एक सुनसान इलाके में बुलाया और अपने दोस्त शंकर की मदद से इस अपराध को अंजाम दिया।

Balangir: ओडिशा के बलांगीर जिले में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की कथित रूप से उसके बचपन के दोस्त ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जिले के कांटाबांजी क्षेत्र के डुमेरचुआं गांव निवासी कुंजा माझी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, कुंजा की 20 जून को उसके बचपन के दोस्त सत्या नाग और सत्या के साथी शंकर घारसेल ने उनके बीच हुए विवाद के बाद हत्या कर दी थी। बलांगीर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक जेना ने मंगलवार को बताया कि सत्या अपनी प्रेमिका से बात करने के लिए कुंजा के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने कहा कि हत्या से कुछ दिन पहले सत्या को पता चला था कि कुंजा ने भी उसकी जानकारी के बिना उसकी प्रेमिका से बात करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सत्या ने कुंजा को उसकी प्रेमिका से बात न करने की हिदायत दी और उससे दूर रहने की चेतावनी दी। हालांकि, कुंजा लड़की से बात करता रहा। इसके बाद सत्या ने कुंजा को खत्म करने की साजिश रची।’’ जेना ने बताया कि 20 जून की रात को सत्या ने कुंजा को पास के एक सुनसान इलाके में बुलाया और अपने दोस्त शंकर की मदद से इस अपराध को अंजाम दिया।

उन्होंने लोहे की एक छड़ से कुंजा पर कई बार वार किए और उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने शव को एक बोरे में भरकर गांव के पास एक पुरानी सीमेंट फैक्ट्री के समीप स्थित कुएं में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने 29 जून को कुएं के अंदर कुछ संदिग्ध देखा और पुलिस अधिकारियों को सूचित किया।

कांटाबांजी पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुंजा के परिवार के सदस्यों ने कांटाबांजी पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे पुलिस को शव की पहचान करने में मदद मिली।

उन्होंने बताया कि कुंजा के कॉल रिकॉर्ड की जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया और सत्या और शंकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और अन्य सामान मौके से जब्त कर लिया है।

टॅग्स :ओड़िसाPoliceहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?