लाइव न्यूज़ :

Bahraich Girl Rape Murder: 54 माह की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, कोर्ट ने 22 वर्षीय लाला को मौत की सजा दी और 1.10 लाख जुर्माना, आरोपी के घर खेलने जाती थी मासूम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2024 16:57 IST

Bahraich Girl Rape Murder: शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि कैसरगंज थानांतर्गत स्थित एक गांव के निवासी 22 वर्षीय राजेश उर्फ लाला का उसके ही गांव के एक अन्य घर में आना-जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देसाढ़े चार वर्षीय बच्ची भी अक्सर खेलने के लिए राजेश के घर चली जाती थी।बच्ची का शव गांव के पास गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने घटना के बाद शक के आधार पर राजेश उर्फ लाला को गिरफ्तार किया था।

Bahraich Girl Rape Murder: उत्तर प्रदेश के बहराइच में हैवानियत की हद हो गई। साढ़े चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के दोषी युवक को यहां की एक अदालत ने सोमवार को मौत की सजा सुनाने के साथ उस पर एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि कैसरगंज थानांतर्गत स्थित एक गांव के निवासी 22 वर्षीय राजेश उर्फ लाला का उसके ही गांव के एक अन्य घर में आना-जाना था। सिंह ने बताया कि वहां रह रही साढ़े चार वर्षीय बच्ची भी अक्सर खेलने के लिए राजेश के घर चली जाती थी।

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी 2024 को अचानक बच्ची घर से गायब हो गई और तलाश करने पर बच्ची का शव गांव के पास गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद शक के आधार पर राजेश उर्फ लाला को गिरफ्तार किया था। जांच में राजेश उर्फ लाला को दुष्कर्म और हत्या का दोषी पाया गया। राजेश के भाई कल्लू ने अपराध करने में राजेश की मदद की थी।

कल्लू अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है। शासकीय अभियोजक ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अदालत) दीपकांत मणि ने सोमवार को दोषी राजेश उर्फ लाला को फांसी की सजा सुनाने के साथ-साथ उस पर एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अर्थदंड की संपूर्ण धनराशि पीड़िता की मां को प्रदान करने के आदेश अदालत ने दिए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचाररेपकोर्टcourtPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो