लाइव न्यूज़ :

बहराइचः मोटरसाइकिल से आ रहे थे 4 दोस्त?, सड़क किनारे पेड़ से टक्कर, सरोज वर्मा, दीपक यादव और वैदिक कुमार की मौत, अस्पताल में मौत से लड़ रहा महेश चौहान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2024 16:04 IST

Bahraich: विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी भुलईया गांव निवासी सरोज वर्मा (21), दीपक यादव (20), अपने साथियों वैदिक कुमार उर्फ बंटी चौहान (19) व महेश चौहान (22) के साथ शुक्रवार शाम एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए निकले थे।

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।महेश चौहान की हालत अधिक बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया है।

Bahraich: बहराइच के विशेश्वरगंज थानांतर्गत मान नगर तिराहे के निकट शुक्रवार रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने से मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि चौथे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी भुलईया गांव निवासी सरोज वर्मा (21), दीपक यादव (20), अपने साथियों वैदिक कुमार उर्फ बंटी चौहान (19) व महेश चौहान (22) के साथ शुक्रवार शाम एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए निकले थे।

पुलिस के मुताबिक देर शाम मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को घटनास्थल के नजदीक स्थित श्रावस्ती जिले के इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

दो घायलों को बहराइच मेडिकल कालेज रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान एक अन्य युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महेश चौहान की हालत अधिक बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

कर्नाटक के मांड्या में ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत

कर्नाटक के मांड्या जिले में एक ट्रक ने कार को शनिवार को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मद्दुर तालुका में पूर्वाह्न 11 बजे के करीब ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार में चार लोग मौजूद थे, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना) और 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनालखनऊPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...