लाइव न्यूज़ :

Badlapur father rape: हैवानियत, 16 वर्षीय लड़की के साथ पिता ने कई बार दुष्कर्म किया और पीटा, घर से भागी नाबालिग, आरोपी फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2024 11:57 IST

Badlapur father rape: ताजा घटना 22 अगस्त की है, जिसके बाद नाबालिग डर के कारण घर से भाग गई, लेकिन बाद में वापस आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देBadlapur father rape: आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। Badlapur father rape: पुलिस से संपर्क किया और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। Badlapur father rape: यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Badlapur father rape: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे में 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और उसे पीटा। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बदलापुर ईस्ट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी अपनी नाबालिग बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था और उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। ताजा घटना 22 अगस्त की है, जिसके बाद नाबालिग डर के कारण घर से भाग गई, लेकिन बाद में वापस आ गई।

सोमवार को उसने पुलिस से संपर्क किया और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।’’ अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म), 74 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 75 (यौन उत्पीड़न) तथा 118 (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बदलापुर शहर में ही बीते दिनों एक निजी स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा दो बच्चियों का यौन शोषण करने की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया था। इस घटना को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?