लाइव न्यूज़ :

Ayushi Murder Case: अंतरजातीय विवाह से नाराज थे माता-पिता, सीने में लगी गोली फेंफड़ों को चीरते हुए पार हुई, दूसरी सिर में अटकी, शव को पिता ने ट्रॉली बैग में पैक कर मथुरा में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2022 14:54 IST

Ayushi Murder Case: कार्यवाहक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आयुषी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके सिर और सीने में गोली मारी गई थी। सीने में लगी गोली फेंफड़ों को चीरते हुए पार हो गई थी, जबकि सिर में लगी गोली फंसी रह गई।

Open in App
ठळक मुद्देआयुषी के माता-पिता उसके एक साल पहले अंतरजातीय विवाह कर लेने से नाराज थे।आयुषी का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। मृतका की मां को उसके पिता के साथ हत्या एवं साक्ष्य छिपाने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया।

Ayushi Murder Case: यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रॉली बैग में मिली लाश की पहचान दिल्ली की रहने वाली आयुषी के रूप में होने के बाद मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी हत्या करने वाले पिता ने उसे दो गोली मारी थी, जिनमें से एक गोली उसके सीने के पार हो गई थी, जबकि दूसरी सिर में अटक गई थी।

बताया जा रहा है कि आयुषी के माता-पिता उसके एक साल पहले अंतरजातीय विवाह कर लेने से नाराज थे। कार्यवाहक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आयुषी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके सिर और सीने में गोली मारी गई थी। उन्होंने कहा कि सीने में लगी गोली फेंफड़ों को चीरते हुए पार हो गई थी, जबकि सिर में लगी गोली फंसी रह गई।

आयुषी का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक बंद ट्रॉली बैग में युवती का शव मिलने के मामले को सुलझाने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मृतका की मां को उसके पिता के साथ हत्या एवं साक्ष्य छिपाने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आयुषी ने एक साल पहले अपने सहपाठी भरतपुर निवासी छत्रपाल गुर्जर से वहां के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। अधिकारियों ने बताया कि आयुषी के पिता नितेश यादव और मां ब्रजबाला बेटी के इस तरह प्रेम विवाह कर लेने से बुरी तरह खफा थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को आयुषी के घर से उसका विवाह प्रमाणपत्र भी मिल गया है।

अधिकारियों के अनुसार, शादी करने के बाद आयुषी जब चाहे, अपने पति के पास चली जाती थी। उन्होंने बताया कि आयुषी के माता-पिता को बेटी के इस तरह शादी कर लेने और जब चाहे छत्रपाल के साथ रहने चले जाने से अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा खोने की चिंता सताती थी। अधिकारियों के मुताबिक, हत्या वाले दिन यानी पिछले बृहस्पतिवार को भी आयुषी अपने पति के पास से लौटी थी।

उन्होंने बताया कि आयुषी के माता-पिता ने शादी से पहले और बाद में उसे समझाने का बहुत प्रयास किया था, लेकिन उसका बस यही कहना होता था कि अब वह बालिग हो चुकी है, इसलिए अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले सकती है। अधिकारियों के अनुसार, आयुषी की इस कथित स्वच्छंदता से परिजन कभी भी समझौता नहीं कर पाए और बृहस्पतिवार को उसके पिता ने तैश में आकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आयुषी दिल्ली ग्लोबल स्कूल ऑफ टैक्नोलॉजी में बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी तेज थी। अधिकारियों के मुताबिक, वह नीट की प्रवेश परीक्षा पास कर चुकी थी, लेकिन साक्षात्कार के लिए नहीं गई। उन्होंने बताया कि आयुषी की यह बात भी माता-पिता को खराब लगी थी, क्योंकि घरवाले उसे डॉक्टर बनते हुए देखना चाहते थे।

अधिकारियों के अनुसार, एक दिसंबर को आयुषी 22 साल की होने वाली थी। सोमवार को उसके माता-पिता ने पुलिस की अभिरक्षा में लक्ष्मी नगर क्षेत्र में यमुना के दूसरे किनारे पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। चिता को मुखाग्नि पिता ने ही दी। उसका भाई वहां उपस्थित नहीं था।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को इस घटना से संबंधित कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी मिल गए हैं, जिनके जरिेये आरोपी की गतिविधि के बारे में पता चला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने सोमवार को बताया कि आयुषी की हत्या के आरोपी उसके पिता नीतेश यादव को तो मामले का खुलासा होने के बाद रविवार को ही हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन हत्या में इस्तेमाल रिवाल्वर और शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार बरामद किए जाने के बाद मृतका की मां ब्रजबाला यादव को भी इस वारदात में बराबर का भागीदार मानते हुए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?