लाइव न्यूज़ :

शक्तिशाली विस्फोट के बाद मकान ढहा, 5 लोगों की मौत और कई घायल, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 22:09 IST

Open in App

अयोध्याः अयोध्या में पूरा कलंदर थानाक्षेत्र के पगला भारी गांव में बृहस्पतिवार को शक्तिशाली विस्फोट होने के बाद एक मकान ढह गया, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है। सिंह ने कहा, ‘‘विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है, कुछ घायल हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।’’

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमं मौके पर पहुंच गईं। बचावकर्मी मलबा हटाने के लिए उत्खनन मशीनों का उपयोग कर रहे हैं, जबकि एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों को खाली करा दिया गया है। अधिकारियों ने बचाव कार्यों में मदद के लिए निवासियों से दुर्घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने, घायलों के लिए उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने और बचाव एवं राहत कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...