लाइव न्यूज़ :

शिक्षक के डांटने से नाराज था छात्र, क्लासरूम में उतार दिया मौत के घाट

By अंजली चौहान | Updated: July 7, 2024 11:53 IST

Assam: शिक्षक, राजेश बरुआ बेजवाड़ा, रसायन विज्ञान पढ़ाते थे और असम के शिवसागर में स्कूल में प्रबंधकीय जिम्मेदारियाँ भी निभाते थे।

Open in App

Assam: छात्र और शिक्षक का रिश्ता एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। शिक्षक छात्र को उसके जीवन का सही रास्ता बताता है लेकिन असम से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस रिश्ते को दाग लगाने का काम किया है। असम में एक छात्र ने अपने ही शिक्षक की हत्या कर दी। दरअसल असम के शिवसागर जिले में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने क्लासरूम में ही अपने शिक्षक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

16वर्षीय छात्र शिक्षक द्वारा डांटे जाने से नाराज था। इसके बाद उसने अपने कैमिस्ट्री के शिक्षक पर हमला किया। शिक्षक की पहचान 55 वर्षीय राजेश बरुआ के रूप में हुई है। फिलहाल छात्र पुलिस की हिरासत में है और उससे सवाल जवाब हो रहे हैं। यह एक प्राइवेट स्कूल का मामला है। मृत शिक्षक न सिर्फ पढ़ाते थे बल्कि स्कूल के प्रबंधन का काम भी देखते थे।

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक ने छात्र को उनके विषय में खराब प्रदर्शन के चलते डांटा था और स्कूल में अपने माता-पिता को बुलाने के लिए कहा था। बाद में उसी दिन छात्र घर के कपड़ों में स्कूल आया। शिक्षक ने उससे क्लास से जाने के लिए कहा लेकिन छात्र ने शिक्षक पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। 

एक चश्मदीद छात्र ने बताया कि जब यह घटना हुई तो छात्र घर के कपड़े पहनकर क्लास में आया हुआ था। शिक्षक ने उसे क्लास से चले जाने को कहा और जब छात्र ने ऐसा नहीं किया तो वह छात्र पर चिल्लाए।

मामले के चश्मदीद ने कहा, "गुस्से में छात्र ने चाकू निकाला और शिक्षक के सिर पर वार किया और फिर चाकू घोंप दिया। हमें पता नहीं था कि उसके पास चाकू है। हमले के बाद शिक्षक गिर पड़े और काफी खून बहने लगा था।"

घायल अवस्था में शिक्षक को डिब्रूगढ़ ले जाया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। 

टॅग्स :असमAssam Policeक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...