लाइव न्यूज़ :

न्यू ईयर पार्टी में एसपी ने किया पुलिस ऑफिसर की बेटी का यौन उत्पीड़न, केस दर्ज

By भाषा | Updated: January 6, 2020 09:47 IST

पुलिस अधीक्षक ने नये साल का जश्न मनाने के लिए 31 दिसंबर को पार्टी दी थी, जिसमें एक वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी अपनी बेटी के साथ पहुंची थी।

Open in App

असम में एक जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ एक अन्य पुलिस अधिकारी की नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक ने नये साल का जश्न मनाने के लिए 31 दिसंबर को पार्टी दी थी, जिसमें एक वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी अपनी बेटी के साथ पहुंची थी।

आईपीएस अधिकारी ने कथित तौर पर नशे में धुत होकर अपने आधिकारिक आवास के कमरे में किशोरी का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि असम पुलिस सेवा में एक वरिष्ठ अधिकारी किशोरी की मां ने बेटी के साथ जाकर महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) कानून के तहत तीन जनवरी को इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिस अधीक्षक से पूछताछ हुई है अथवा नहीं। गुवाहाटी पुलिस के संयुक्त आयुक्त देबराज उपाध्याय से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वह , “इस पर जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं” क्योंकि वह भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच की सुरक्षा में व्यस्त हैं।

टॅग्स :असमयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास