लाइव न्यूज़ :

असम राइफल्स के जवान ने की महिला IPS आफिसर के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 21, 2020 14:27 IST

आईपीएस अधिकारी ने शिकायत में कहा कि रविवार दोपहर खुदेंगताबी जांच चौक पर पहुंचने पर उनके साथ सामान्य कपड़ों में आए सुरक्षाकर्मी ने असम राइफल्स के दल से उनके प्रवेश की सूचना दर्ज करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया कि राइफलमैन ने उनके साथ छेड़छाड़ की और जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने दखल देने की कोशिश की तो उसने उन्हें भी खदेड़ा। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि राइफलमैन ने उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणी की

एक महिला आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया है कि असम राइफल्स के एक राइफलमैन ने मणिपुर के तेंगनुपाल जिले के मोरेह कस्बे के निकट एक जांच चौकी में उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी की लिखित शिकायत पर राइफलमैन पी.के. पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संबद्ध पुलिस थाने में पेशी के लिए समन जारी किया गया है।

मणिपुर के डीजीपी एल.एम. खोटे ने संवाददाताओं को सोमवार को बताया, ‘‘हमने असम राइफल्स के प्राधिकारियों से संपर्क किया है। अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई है।’’ आईपीएस अधिकारी ने शिकायत में कहा कि रविवार दोपहर खुदेंगताबी जांच चौक पर पहुंचने पर उनके साथ सामान्य कपड़ों में आए सुरक्षाकर्मी ने असम राइफल्स के दल से उनके प्रवेश की सूचना दर्ज करने को कहा। उन्होंने कहा कि पहचान पत्र दिखाने के बावजूद राइफलमैन ने कथित तौर पर उन्हें हिरासत में ले लिया।

आईपीएस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कहा कि वह हमारी और वाहन की तलाशी ले सकते हैं लेकिन इसमें उनकी कोई दिलचस्पी ही नहीं थी।’’ उन्होंने आगे बताया, ‘‘राइफलमैन आधिकारिक वाहन पर मारने लगा और उसने ‘मुझसे और मेरे साथ आए सुरक्षाकर्मियों के साथ दुव्यर्वहार किया, अपमानित, प्रताड़ित किया और मारपीट की।’’

आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया कि राइफलमैन ने उनके साथ छेड़छाड़ की और जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने दखल देने की कोशिश की तो उसने उन्हें भी खदेड़ा। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि राइफलमैन ने उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणी की, गालीगलौच की और जब उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो उनका फोन छीनने का प्रयास भी किया। पुलिस ने बताया कि 26वीं असम राइफल्स के ब्रिगेडियर और 12वीं एआर की डी-कंपनी के मेजर को मामले की सूचना दी गई है। भाषा मानसी मनीषा मनीषा

टॅग्स :यौन उत्पीड़नअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह