असम में शर्मनाक घटना, 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने महिला डांसरों के कपड़े उतरवाने की कोशिश की

By भाषा | Published: June 10, 2019 08:32 AM2019-06-10T08:32:13+5:302019-06-10T08:32:13+5:30

एफआईआर के अनुसार प्राथमिकी के अनुसार, मंडली की महिला डांसरों को दर्शकों ने परेशान करना शुरू कर दिया। लोग उन्हें कथित तौर पर अपने कपड़े उतारकर नाचने के लिए कह रहे थे।

Assam Mob of more tha 500 men forces woman dancers to strip during a cultural event | असम में शर्मनाक घटना, 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने महिला डांसरों के कपड़े उतरवाने की कोशिश की

असम में महिला डांसर्स के साथ बदसलूकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsअसम में 500 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने की महिला डांसर्स से बदसलूकीपुलिस ने इस घटना में शामिल दो लोगों को किया गिरफ्तार

असम के कामरूप जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने महिला डांसरों को कथित रूप से अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चायगांव पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ सांस्कृतिक मंडली द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया। इसके बाद रविवार को शाहरुख खान और सुभान खान नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, मंडली की महिला डांसरों को दर्शकों ने परेशान करना शुरू कर दिया। लोग उन्हें कथित तौर पर अपने कपड़े उतारकर नाचने के लिए कह रहे थे। डांसर वहां से भागने में सफल रहीं और उस दौरान उनके वाहनों पर भी पथराव किया गया। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें की जा रही है।

Web Title: Assam Mob of more tha 500 men forces woman dancers to strip during a cultural event

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Assamअसम