लाइव न्यूज़ :

देर रात दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत, जानिए

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2022 15:12 IST

बिहार में अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव का मामला है। थाना अध्यक्ष संजीत सिंह ने बताया कि मां-बेटी सुमन देवी और शारदा कुमारी की मौत हो गई है। घटना सोमवार के रात की है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतका सुमन देवी का पति अजीत पासवान एक मामले में जेल में बंद है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घर में आग लगने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं।

पटनाः बिहार में अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव से एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें सोमवार की देर रात दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे गांव के एक युवक ने मंसूबे में विफल होने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घर में आग लगने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं।

 

आग देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्‍हें वहां से निकालकर सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया। वहां से दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दाउर दोनों की मौत हो गई। परासी थाना अध्यक्ष अंजित कुमार के अनुसार मां सुमन देवी 32 वर्ष व उसकी सात वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी की पटना में इलाज के दौरान अलसुबह मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि सुमन देवी का पति अजित पासवान उर्फ जटा पासवान पांच दिन पहले आठ लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया था। वह जेल में है। गांव के ही गोपी महतो का बेटा नंद कुमार महतो उसकी पत्‍नी पर हमेशा बुरी नजर रखता था। अजित के जेल जाते ही उसे मौका मिल गया। अकेला पाकर हमेशा वह सुमन के साथ छेड़छाड़ करता था।

वह विरोध करती तो वह धमकाता था। आरोप है कि हर रात वह उसके घर आ धमकता था। लेकिन महिला के विरोध के बाद लौट जाता था। वहीं, सोमवार की रात भी शराब के नशे में धुत होकर सुमन देवी के घर पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने किसी तरह अपना बचाव करते हुए घर से धक्का देकर नंदकुमार को बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया।

इससे आक्रोशित होकर आरोपित अपने घर गया। बाइक से पेट्रोल निकालकर लौटा। छप्‍पर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। आग में घिरीं मां-बेटी चीखने-चिल्‍लाने लगीं। रात होने के वजह से गांव वाले देर से पहुंचे। तब तक छप्पर जलकर मां बेटी पर गिर चुका था। आनन-फानन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।

दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची परासी थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की निशानदेही पर आरोपित नंद कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया।

परासी थाना अध्यक्ष संजीत सिंह ने बताया कि मां-बेटी सुमन देवी और शारदा कुमारी की मौत हो गई है। घटना सोमवार के रात की है। वहीं मृतका सुमन देवी के पति अजीत पासवान एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो