लाइव न्यूज़ :

अरवलः दो नाबालिग बहनों के साथ तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म, फोन कर शहर बुलाया और होटल में रखकर दिया अंजाम, ऐसे भागी पीड़िता

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2022 15:49 IST

बिहार के अरवल का मामला है. आरोपियों की पहचान पटना के फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत इसोपुर गांव निवासी एजाज मोहम्मद, शबाब और आशिक के रूप में की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देएजाज का एक बहन से प्रेम-प्रसंग कई महीने से चल रहा था.आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है.महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है.

पटनाः बिहार के अरवल जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ तीन युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बच्चियों के परिजन द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.

पीड़िता बहनों के द्वारा महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है. दोनों नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बहनों ने बताया कि आरोपी 3 की संख्‍या में थे. उन्‍हें फोन कर पहले गांव से शहर बुलाया गया और फिर एक होटल में ठहराया गया. 

पीड़िता का आरोप है कि होटल रूम में ही उनके साथ तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़ित लड़कियों ने बुधवार रात को महिला थाने पहुंचकर पुलिस में इसकी शिकायत दी. आरोपियों की पहचान पटना के फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत इसोपुर गांव निवासी एजाज मोहम्मद, शबाब और आशिक के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि मोहम्मद एजाज का एक बहन से प्रेम-प्रसंग कई महीने से चल रहा था. दोनों बहनों को फोन कर बुलाया और एक होटल में ले गया, जहां तीनों युवकों ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. लड़कियों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन उसके बाद तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया.

एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. सदर अस्पताल में दोनों बहनों की मेडिकल टीम के द्वारा जांच कराई गई है. आरोपी अभीतक गिरफ्त से दूर हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो