लाइव न्यूज़ :

महिला टीवी न्यूज एंकर को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 14, 2019 22:08 IST

मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 40 वर्षीय एक व्यक्ति को एक टेलीविजन समाचार चैनल की महिला एंकर को फेसबुक पर कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई: मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 40 वर्षीय एक व्यक्ति को एक टेलीविजन समाचार चैनल की महिला एंकर को फेसबुक पर कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कफ परेड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान अतनु रवींद्र कुमार के रूप में की गई है, जो एक बेरोजगार व्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि यह घटना तब सामने आई जब कुछ दिनों पहले टीवी एंकर कफ परेड पुलिस स्टेशन में संपर्क किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘शिकायत में, उन्होंने कहा कि आरोपी उसे अपने फेसबुक प्रोफाइल से अश्लील संदेश भेज रहा था। जब उसने उसे ब्लॉक कर दिया, तो उसने तीन और प्रोफाइल बनाए और फिर से इसी तरह के संदेश भेजने शुरू कर दिए।’’

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद, पीड़िता ने अपने पति के साथ इस मामले को साझा किया, जिसके बाद उसने आरोपी को ऑनलाइन फटकार लगाई। लेकिन इसके बाद उसने दंपति को अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि कुमार को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत