लाइव न्यूज़ :

बिहारः फिर से सामने आया पकड़ुआ विवाह का मामला, बंदूक की नोक पर सेना के जावन की करवाई शादी, मचा बवाल 

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2018 17:48 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैशाली का रहने वाले युवक जो सेना का जवान है, सोनपुर का मेला देखने गया था। यहां के एक सेना के जवान की बंदूक की नोक पर जबरन शादी करा दी गई।

Open in App

बिहार में एक बार फिर से पकड़ुआ विवाह का मामला सामने आया है। घटना वैशाली की है, जहां मेला घूमने गए सेना के जवान की जबरन शादी कर दी गई। युवक वैशाली का रहने वाला है और सेना में जवान के पद पर तैनात है। यह वाकया उस वक्त हुआ जब वह सोनपुर का मेला देखने गया था। इस दौरान उसी के रिश्‍तेदारों ने उसे पकड़ा और हथियार के बल पर जबरन शादी करा दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैशाली का रहने वाले युवक जो सेना का जवान है, सोनपुर का मेला देखने गया था। यहां के एक सेना के जवान की बंदूक की नोक पर जबरन शादी करा दी गई। सेना के जवान ने जब इस शादी का विरोध किया तो उसे मारा भी पीटा गया। शादी का ये मामला पुलिस के पास पहुंचा है।

पुलिस के मुताबिक, वैशाली के बिदुपुर थाने के कथौलिया गांव निवासी राम अशीष राय का पुत्र कृष्ण मोहन राय जो भारतीय सेना का जवान है मेला घूमने गया था। कृष्णा हैदराबाद में पदस्थापित है और अपने जीजा के कहने पर ही सोनपुर मेला घूमने के लिए एक बाइक से निकला था। इसी दौरान वो रिश्तेदारों का साजिश का शिकार हो गया। पीड़ित के मुताबिक मेला जाने के दौरान ही उसकी जीजा के एक रिश्‍तेदार से मुलाकात हुई और वो उसके कहने पर सैदपुर गणेश स्थित एक घर में गया। 

इधर, सेना का जवान घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी और थक हारकर अपहृत जवान के बड़े भाई रंजन राय ने बिदुपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध अपने भाई के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर सैदपुर गणेश स्थित जितेंद्र राय के घर पर पहुंची। यहां नव विवाहित लड़का-लडकी को बरामद कर थाना लाया गया। 

खबर लिखे जाने तक थाने में ही दोनों पक्षों द्वारा समझौता किया जा रहा था। इस संबंध में बिदुपुर के थानाध्यक्ष, संजीव कुमार ने बताया कि सेना के जवान की अचानक लापता होने की शिकायत पर मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सैदपुर गणेश गांव में छापेमारी कर जवान को उसके नव विवाहित पत्नी के साथ बरामद कर किया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है।

टॅग्स :वेडिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO