लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेशः 21 वर्षीय प्रेमिका को प्यार के नाम पर ठगा और आत्महत्या के लिए उकसाया, पुलिस उप-निरीक्षक प्रेमी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2022 21:33 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित महिला सरस्वती बाई ने दो दिन पहले उस वक्त कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जब उसे पता चला कि उसके एसआई प्रेमी ने हाल ही में दूसरी महिला से शादी कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्दे महिला ने शुक्रवार को अनंतपुरमू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।एसआई विजयकुमार नाइक और पीड़िता जी ए कोट्टाला गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे।एसआई नाइक ने धोखा दिया है और उसे प्रताड़ित किया है।

अमरावतीःआंध्र प्रदेश में 21 वर्षीय एक महिला को प्यार के नाम पर ठगने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक पुलिस उप-निरीक्षक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित महिला सरस्वती बाई ने दो दिन पहले उस वक्त कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जब उसे पता चला कि उसके एसआई प्रेमी ने हाल ही में दूसरी महिला से शादी कर ली है। महिला ने शुक्रवार को अनंतपुरमू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एसआई विजयकुमार नाइक और पीड़िता अनंतपुरमू जिले के पामिडी मंडल अंतर्गत जी ए कोट्टाला गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। लड़की के रिश्तेदारों ने कहा कि उसने अस्पताल में मौत से लड़ते हुए बयान दिया कि वर्तमान में पड़ोसी तिरुपति जिले के चंद्रगिरी पुलिस स्टेशन में तैनात एसआई नाइक ने उसे धोखा दिया है और उसे प्रताड़ित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह (पीड़िता) ज्यादा कुछ बोल नहीं सकती थी, क्योंकि वह अस्पताल में ऑक्सीजन के सहारे थी। हालांकि उसने केवल इतना कहा कि इसके इस कदम के लिए एसआई जिम्मेदार है।’’ तड़ीपत्री के पुलिस उपाधीक्षक वीएनके चैतन्य के अनुसार, एसआई के खिलाफ पहले भी एक महिला की ओर से शिकायत की गई थी कि उसने प्यार के नाम पर उसे धोखा दिया है।

इसके बाद, एसआई ने हाल ही में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की परामर्श के बाद इस महिला से शादी से कर ली थी। हालांकि, एसआई ने सरस्वती के साथ भी अपना रिश्ता जारी रखा। पामिडी पुलिस ने अब नाइक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 376 (बलात्कार) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...