लाइव न्यूज़ :

काला जादू करता है अजय पढियार, घर के बाहर खेल रही थी 5 साल की बच्ची का अपहरण कर मानव बलि देकर नदी में फेंका, मोटरसाइकिल पर ले जाता दिखाई दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2025 21:37 IST

Anand: पुलिस उपाधीक्षक पार्थ चोवटिया ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और बच्ची की तलाश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्दे30 अगस्त की शाम को अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी।अंकलाव पुलिस हरकत में आई और तलाशी अभियान शुरू किया। बच्ची को अपनी मोटरसाइकिल पर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Anand: गुजरात के आणंद जिले में एक व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसे नदी में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उसे ही आखिरी बार बच्ची के साथ देखा गया था और बच्ची की तलाश जारी है। स्थानीय नेताओं ने दावा किया है कि संदिग्ध व्यक्ति काला जादू करता था और उसने मानव बलि देकर शव को नदी में फेंक दिया होगा। पुलिस उपाधीक्षक पार्थ चोवटिया ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और बच्ची की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि बच्ची अंकलाव तालुका के नवखाल गांव में 30 अगस्त की शाम को अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। चोवटिया ने कहा, ‘‘बच्ची के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद अंकलाव पुलिस हरकत में आई और तलाशी अभियान शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध अजय पढियार बच्ची को अपनी मोटरसाइकिल पर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

संदिग्ध ने बच्ची को उमेता गांव के पास मिनी नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है।’’ उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने कोई विवरण नहीं दिया है और काले जादू का कोई सबूत सामने नहीं आया है। ग्रामीण अंकलाव थाने के बाहर इकट्ठा हुए और उन्होंने बच्ची के लिए ‘न्याय’ देने की मांग की।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेता और अंकलाव निवासी संजसिंह राज ने कहा, ‘‘संदिग्ध व्यक्ति पहले अंधविश्वास में विश्वास करता था इसलिए स्थानीय लोगों को डर है कि उसने मानव बलि देने के लिए बच्ची को किसी को सौंप दिया होगा।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?