लाइव न्यूज़ :

Amravati pharmacist's killing: 15 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में 7 आरोपी, महाराष्ट्र में 13 स्थानों पर छापेमारी, पुलिस अलर्ट और जांच तेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 7, 2022 20:16 IST

Amravati pharmacist's killing: अदालत ने नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले अमरावती के एक केमिस्ट की हत्या के मामले में गिरफ्तार सात लोगों को 15 जुलाई तक राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसिम कार्ड और मेमोरी कार्ड जैसी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।आरोपी पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर से मुंबई लाए गए थे। उमेश कोल्हे की 21 जून की रात घर लौटते समय हत्या कर दी गई।

Amravati pharmacist's killing: अमरावती केमिस्ट हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच तेज कर दी है। मुंबई की विशेष अदालत ने सात आरोपियों को 15 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेजा। फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की 21 जून को मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने हत्या कर दी थी। 

कोल्हे की हत्या के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूरे महाराष्ट्र में 13 स्थानों पर छापेमारी की। आरोपी के परिसरों की तलाशी के दौरान, एजेंसी ने नफरत फैलाने वाले संदेश फैलाने वाले पर्चे, चाकू, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड जैसी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

इससे पहले, सभी आरोपी पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर से मुंबई लाए गए थे। अमरावती में दवा की दुकान चलाने वाले उमेश कोल्हे की 21 जून की रात घर लौटते समय हत्या कर दी गई। शुरुआत में मामले की जांच करने वाली पुलिस ने दावा किया कि कुछ वाट्सऐप समूहों में पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी का समर्थन करने वाले पोस्ट साझा करने के लिए कोल्हे की हत्या कर दी गई। अब मामले की जांच एनआईए ने संभाल ली है।

एजेंसी ने आरोपियों को यहां एनआईए मामलों के विशेष न्यायाधीश ए के लाहोटी के समक्ष पेश किया और उनकी 15 दिन की हिरासत का अनुरोध किया। एनआईए ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सबूत हैं कि वे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। हालांकि, अदालत ने दलीलें सुनने के बाद आरोपियों को आठ दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रएनआईएहत्यामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?