लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ः 18 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फर्रुखाबाद में तैनात पुलिसकर्मी लखेंद्र सिंह और उसका साथी अरेस्ट, 20 अप्रैल को जबरन रोक किया था दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2022 15:40 IST

पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 अप्रैल को हुई थी, जब महिला को उसके गांव के रहने वाले इन दोनों ने उसे गांव के बाहर एक स्थान पर जबरन रोका और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने उसे अपराध के बारे में कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी थी।घटना का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया है। कांस्टेबल लखेंद्र सिंह और उसका दोस्त अमित शामिल है।

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पड़ोस के फर्रुखाबाद जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

 

पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 अप्रैल को हुई थी, जब महिला को उसके गांव के रहने वाले इन दोनों ने उसे गांव के बाहर एक स्थान पर जबरन रोका और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। महिला का आरोप हैं कि आरोपियों ने उसे अपराध के बारे में कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी थी।

लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में जब उसे पता चला कि घटना का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया है, तो उसने अपने परिवार को इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई और मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट में जिन दो लोगों का नाम आया है, उनमें कांस्टेबल लखेंद्र सिंह और उसका दोस्त अमित शामिल है।

गाजीपुर में दहेज के लिए महिला की हत्या, मामला दर्ज

गाजीपुर जिले के सकरा गांव में दहेज के लिए एक महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गाजीपुर कोतवाली के सकरा गांव के रहने वाले सुद्धु बिंद के पुत्र मनीष से नंदगंज क्षेत्र के हरखुपुर निवासी अमरदेव ने अपनी पुत्री चंदा की शादी जून 2021 में की थी।

पलिस को मिली शिकायत के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले चंदा पर दबाव बनाने लगे कि वह अपने मायके वालों से बाइक मांगकर लाये। चंदा के पिता का आरोप है कि सोमवार को उसकी पुत्री ने झगड़ा होने की बात बताई थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी चंदा (22 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, तो वह तुरंत पुत्री के घर पहुंचे।

चंदा के पिता ने कहा कि उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री की हत्या कर उसे पंखे से लटका दिया गया। थाना प्रभारी विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति मनीष, ससुर सुद्धु बिंद, देवर आशीष तथा सास के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हत्या की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी