अलवर गैंगरेप कांड: पीड़िता का पांच आरोपियों ने 3 घंटे तक किया था रेप!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 8, 2019 04:44 PM2019-05-08T16:44:13+5:302019-05-08T16:44:13+5:30
पीड़िता के साथ 26 अप्रैल को उसके पति के सामने पांच युवकों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया गया था कि महिला अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी।
राजस्थान के अलवर में गैंगरेप मामले में एक नई बात सामने खुलकर आई है। अलवर में 26 अप्रैल थानागाजी इलाके में एक महिला से उसके पति के सामने पांच लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया था। बताया जा रहा कि महिला के साथ लगातार तीन घंटे आरोपियों ने बलत्कार किया। इसके बाद आरोपियों ने अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी लीं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपियों को जितना उसने रोका, उन्होंने उतनी ही दरिंदगी की। पांचों आरोपियों ने तीन घंटे तक कई बार महिला से रेप किया। इसके साथ ही उन्हीं आरोपियों में से एक आरोपी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। इसके बाद उन्होंने वीडियो लीक ना करने के एवज में पैसों की भी मांग की।
बता दें कि सरकार ने अलवर जिले के थाना गाजी क्षेत्र में एक महिला के साथ पांच आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले के संदर्भ में अलवर के पुलिस अधीक्षक राजीव पचार को हटा दिया है। वहीं,मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी दो आरोपी फरार हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि पीड़िता के साथ 26 अप्रैल को उसके पति के सामने पांच युवकों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया गया था कि महिला अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी। इस बीच दपंति को कुछ लोगों ने रोक लिया और डरा धमकार रेत के टीलों के पीछे ले गए, जहां उन्होंने पति के सामने बारी-बारी से रेप किया। साथ ही साथ उन्होंने अश्लील वीडियो और तस्वीर कैप्चर की, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया गया कि यह घिनौना काम करने वाले आरोपी दबंग परिवार से आते हैं और उनका राजनीतिक प्रभाव भी है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी अधिनियम की धारा 147, 149, 323, 341, 354B, 376 (D) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।