लाइव न्यूज़ :

आगरा यमुना नदीः एक ही परिवार की छह लड़कियां दिव्या, संध्या, शिवानी, नैना, सोनम और मुस्कान की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2025 21:27 IST

Agra Police: नगला नाथू के स्थानीय निवासी दीपेश ने कहा कि वह दोस्तों के साथ नदी पर गया था, जब उसने लड़कियों को डूबते हुए देखा

Open in App
ठळक मुद्देहमसे थोड़ा आगे नहा रही थीं। अचानक, वे सभी डूबने लगीं। बचाने के लिए नदी में कूद गया लेकिन पानी बहुत गहरा था।दो लड़कियों को बचाने में कामयाब रहे लेकिन बाकी को नहीं बचाया जा सका।

आगराः आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नगला नाथू गांव के पास मंगलवार को यमुना नदी में नहाने गईं एक ही परिवार की छह लड़कियों की डूबने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को छह लड़कियां सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए नदी में उतरी थीं, लेकिन वे सभी डूबने लगीं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उनमें से दो को बचा लिया, जबकि चार डूब गईं। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने चारों के शवों को बाहर निकाला और उनकी पहचान दिव्या (14), संध्या (12), शिवानी (17) और नैना (14) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बचा ली गईं दो लड़कियों-- सोनम (12) और मुस्कान (18) को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी। नगला नाथू के निवासी दीपेश ने कहा कि वह दोस्तों के साथ नदी पर गया था, जब उसने लड़कियों को डूबते हुए देखा। उन्होंने कहा, ‘‘वे हमसे थोड़ा आगे नहा रही थीं।

अचानक, वे सभी डूबने लगीं। मैं उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया लेकिन पानी बहुत गहरा था।" दीपेश ने कहा कि उसने शोर मचाया और गांव वालों को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचे। उसने कहा, "किसी तरह हम दो लड़कियों को नदी से निकालने में कामयाब रहे लेकिन बाकी को नहीं बचाया जा सका।

बाद में उन दोनों ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। " आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "यह एक बहुत दुखद घटना है। छह लड़कियों की मौत हो गई है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं ।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआगराPoliceup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो