यूपीः प्रेमी से दूर रखने के लिए बेटी को कुत्ते की तरह चेन से बांधकर लगाया ताला
By भारती द्विवेदी | Published: July 15, 2018 12:39 PM2018-07-15T12:39:50+5:302018-07-15T12:39:50+5:30
लड़की ने अपने पिता पर उसे मारने और भूख रखने का भी आरोप भी लगाया है।
नई दिल्ली, 15 जुलाई: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक लड़की ने अपने परिवारवालों पर उसे चेन से बांधकर रखने का आरोप लगाया है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। लड़की और उसका प्रेमी दोनों ही पुलिस स्टेशन में जाकर इस बात की शिकायत की है। लड़की ने अपने पिता पर उसे मारने और भूख रखने का भी आरोप भी लगाया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की कल रात ही हमारे पास आई थी और उसके पैर चेन से बांधा था। हम इस मामले की पूरी तहकीकात कर रहे हैं।
यूपी: बलात्कार का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप, अभियुक्त फरार
Bareilly: A couple alleges that the girl's family locked her up in chains and beat her up. Police say 'a girl came to us last night locked in chains alleging her father locked her up in this condition, probe is underway. pic.twitter.com/zr5ECCHKAh
— ANI UP (@ANINewsUP) July 15, 2018
खबर के अनुसार लड़की मीरगंज थाना इलाके की रहने वाली है। पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से प्यार करती है। दोनों ही पिछले तीन साल से एक-दूसरे के प्यार मे है और शादी करना चाहते हैं। लेकिन ये बात जैसे ही लड़की के घर वालों को पता चली उन्होंने लड़की को जंजीरों में कैद कर दिया। शिकायत के बाद मीरगंज थाना पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!