लाइव न्यूज़ :

पटना: बैंक मैनेजर ने दहेज के लिए 7 साल में की 4 शादियां, खुला भेद, गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2023 17:29 IST

बिहार की राजधानी पटना में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर राकेश कुमार ने दहेज के लिए 7 साल में 4-4 शादियां की।

Open in App
ठळक मुद्देचार-चार शादी कर पत्नी को प्रताड़ित करने वाले बैंक मैनेजर राकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यह गिरफ्तारी पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने की है।आरोपी बैंक मैनेजर की करतूत सुनकर पुलिस से लेकर आम लोग तक हैरान हैं।

पटना:बिहार की राजधानी पटना में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर राकेश कुमार ने दहेज के लिए 7 साल में 4-4 शादियां की। ऐसे में चार-चार शादी कर पत्नी को प्रताड़ित करने वाले बैंक मैनेजर राकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने की है। आरोपी बैंक मैनेजर की करतूत सुनकर पुलिस से लेकर आम लोग तक हैरान हैं। 

आरोपी राकेश कुमार ने अपनी ही पत्नी को जबरन जहर पिला दिया। महिला उसी हाल में थाने पहुंची। पुलिस कुछ पूछती या वह कुछ बता पाती, इससे पहले ही वह बेहोश होकर गिर गई। महिला के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। घटना 6 अप्रैल की है। पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने महिला को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया। 

होश में आने के बाद महिला ने बताया कि उसके पति और सास-ससुर ने उसे जहर पिला दिया। एक साल पहले उसकी बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर राकेश कुमार से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह दहेज में मोटी रकम की डिमांड कर रहा है। वह दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। 

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले से तीन शादियां कर चुका था। मौजूदा वक्त में उसे मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मलाही पकड़ी स्थित घर से बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी ने सात साल में चार शादियां की हैं। 

पहली शादी मुंबई की लड़की से की थी और उसे भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। उसने मुंबई आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दूसरी पत्नी रामकृष्ण नगर की रहने वाली है। इससे भी दहेज के लिए शादी की थी और मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने पर उसे भी प्रताड़ित किया। उसने पुलिस को अपना जलाया गया हाथ भी दिखाया। इसके बाद उसने भी राजेश का साथ छोड़ दिया। इसके बाद तीसरी शादी का भी यही अंजाम हुआ।

चौथी शादी उसने कंकड़बाग में की थी। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। धीरे-धीरे पीड़िता की सेहत में सुधार हो रहा है।

टॅग्स :Bank of IndiaपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो