लाइव न्यूज़ :

केरल में 54 दिन की बच्ची को थप्पड़ मारकर खाट पर फेंका, हालत नाजुक, 24 घंटे महत्वपूर्ण

By भाषा | Updated: June 22, 2020 21:27 IST

केरल में दर्दनाक घटना सामने आया है। एक आदमी ने 54 दिन की बच्ची को थप्पड़ मारकर खाट पर फेंक दिया। हालत गंभीर है। सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड सहिंता 307 समेत विभिन्न धाराओं और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेपाल से संबंध रखने वाले शाइजू थॉमस (40) को उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।निजी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है क्योंकि उसके मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा है।

कोच्चिः केरल के कोच्चि जिले में एक व्यक्ति के अपनी 54 दिन की बच्ची को कथित रूप से थप्पड़ मारने और उसे खाट पर फेंकने के बाद बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक है।

पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेपाल से संबंध रखने वाले शाइजू थॉमस (40) को उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड सहिंता 307 समेत विभिन्न धाराओं और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि बच्ची कोलेनचेरी में एक निजी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है क्योंकि उसके मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने कहा कि स्वभाव से तुनकमिजाज और शराब के आदी थॉमस को बच्ची के पितृत्व पर शक था और संभवत: इसी वजह से उसने उस पर हमला किया।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बच्ची को बृहस्पतिवार को पीटे जाने के बाद निकटवर्ती कोलनचेरी में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची को कई बार दौरे पड़ चुके हैं और अगले 24 घंटे उसके लिये महत्वपूर्ण हैं।

बच्ची को शुरू में यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर अंगामाली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाद में दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। बच्ची के पिता ने जब डॉक्टरों को बताया कि बच्ची चारपाई से गिरकर घायल हुई है तो उन्हें उसके दावों पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी शाइजू थॉमस (40) से पूछताछ की और उसकी नेपाली पत्नी के बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र : एक महिला ने अस्पताल बिल्डिंग के पांचवें तल से कूद कर अपनी जान दी

पुणे में सोमवार को 36 साल की एक महिला ने एक प्रमुख अस्पताल के पांचवें तल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इसी अस्पताल में उसके बेटे का इलाज चल रहा है। समर्थ पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा बलानी नामक इस महला ने रविवार को यहां अस्पताल में 13 वर्षीय अपने बेटे को भर्ती कराया था क्योंकि उसे मधुमेह एवं गुर्दे की बीमारी थी और उसकी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। तीन महीने पहले सीमा का पति कैंसर से मर गया था।

अधिकारी के अनुसार बलानी ने अस्पताल के पांचवें तल से कूद कर खुदकुशी कर ली। उन्होंने कहा, ‘‘यह अतिवादी कदम उठाने से पहले उसने कमरे में एक छोटा नोट लिखकर छोड़ा कि उसके बेटे की देखभाल की जाए। उसी कमरे में इस बच्चे का इलाज चल रहा है।’’

उनके मुताबिक जमैका में रहने वाली महिला अपने पति के इलाज के लिए अपने परिवार के साथ भारत आई थी। पति को कैंसर था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ उसके पति की तीन महीने पहले मौत हो गयी। ऐसा लगता है कि महिला अपने पति की मौत और बेटे की बीमीरी से तनावग्रस्त हो गयी थी।’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला