लाइव न्यूज़ :

500000 रुपया घूस, कार में ले रहे थे रकम?, बिहार निगरानी टीम ने युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक परमजय सिंह को धर दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2026 17:00 IST

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, सहायक निदेशक परमजय सिंह ने एक विशेष कार्य के एवज में कुल 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में तैनात थे। कार्रवाई से पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।निगरानी विभाग के अधिकारियों ने जय सिंह को उनकी कार समेत दबोच लिया।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक परमजय सिंह को 5 लाख रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो की ट्रैप टीम ने अधिकारी को उस वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जब वे नियोजन भवन की पार्किंग में अपनी कार के भीतर रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार कर रहे थे। यह अधिकारी युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में तैनात थे। इस औचक कार्रवाई से पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, सहायक निदेशक परमजय सिंह ने एक विशेष कार्य के एवज में कुल 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता और अधिकारी के बीच हुए सौदे के तहत आज 5 लाख रुपये की पहली किस्त दी जानी थी। जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, पहले से घेराबंदी किए हुए निगरानी विभाग के अधिकारियों ने जय सिंह को उनकी कार समेत दबोच लिया।

रिश्वत की राशि बरामद कर ली। मामले की पुष्टि करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत का बड़ा लेन-देन होने वाला है। उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि सहायक निदेशक परमजय सिंह द्वारा 5 लाख रुपये कार में लिए जाने की तैयारी है।

इसमें 10 लाख की कुल डील थी, जिसमें 9 लाख साहब (निदेशक) को और 1 लाख इन्हें मिलने थे। इसी आधार पर ट्रैप टीम का गठन किया गया और इन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ऐसे में निदेशक, सुनील कुमार वर्मा की भूमिका की भी जांच की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को निगरानी ब्यूरो के मुख्यालय ले जाया गया।

जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इस घूसखोरी में विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी संलिप्तता हो सकती है। यह कार्रवाई बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति का हिस्सा है, जिससे भ्रष्ट अधिकारियों के बीच कड़ा संदेश गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar PoliceBihar Police Delegation
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?