लाइव न्यूज़ :

सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट जैसी हस्तियों के नाम पर की 50 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश

By अंजली चौहान | Updated: March 3, 2023 10:04 IST

शाहदरा जिले की पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बड़ी हस्तियों के नाम पर फर्जी तरीके के तमाम सरकारी कागजात बनाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश गिरोह बड़ी हस्तियों के नाम पर बैंकों से करता था ठगी एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, अभिषेक बच्चन समेत कई अन्य हस्तियों के नाम पर गैंग ठगी करता था

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी पुलिस ने एक साइबर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बताया जा रहा है कि ये गिरोह कई बॉलीवुड, क्रिकेट जगत की हस्तियों के नाम पर लाखों की ठगी करता था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एमएस धोनी, अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, सचिन तेंदुलकर, सैफ अली खान, रितिक रोशन, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी और अन्य हस्तियों की जानकारी का इस्तेमाल करके बैंकों से करीब 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली स्थित शाहदरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरोह का भंडाफोड़ किया। 

शाहदरा जिले की पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बड़ी हस्तियों के नाम पर फर्जी तरीके के तमाम सरकारी कागजात बनाए थे। जिसमें पहचान पत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं, इन कागजों के दम पर ही वह बैंकों से लाखों की ठगी किया करते थे।

 

पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान पुनीत, सुनील कुमार, मोहम्मद आसिफ, पंकज मिश्रा और विश्व भास्कर शर्मा के रूप में हुई है।

इस गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी हस्तियों की जन्मतिथि और अन्य जानकारियों को इकट्ठा किया और उसके जरिए पैन कार्ड, आधार कार्ड जैसे सरकारी कागजों को तैयार किया है। पुलिस फिलहाल इस मामले में तेजी से जांच कर रही है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीआलिया भट्टसचिन तेंदुलकरअभिषेक बच्चनएमएस धोनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो