लाइव न्यूज़ :

Video: पेड़ से उल्टा लटका कर 5 लोगों ने युवक की ऐसे की खूब पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया यह एक्शन

By आजाद खान | Updated: May 1, 2022 10:42 IST

ग्रामीण बिलासपुर के एएसपी रोहित झा ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिलासपुर जिले में एक युवक को पेड़ से लटका कर पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने भी एक्शन लिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

रायपुर:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें पांच लोगों द्वारा एक युवक को पेड़ से लटका कर पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के उच्चभट्टी गांव का है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे एक युवक पेड़ से उल्टा लटका हुआ है और उसे पांच लोग पीट रहे हैं। वहां पर मौजूग एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया था जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस युवक पर गांव के लोगों को यह शक था कि उसने चोरी की है। इसके तहत उन लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने भी युवक से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि दूसरे दिन जब गांव वालों ने उस युवक को दोबारा देखा तो वो उस पर गुस्सा हो गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद गांव के कुछ युवाओं ने उसे पकड़कर बांध दिया और पेड़ से उल्टा लटका दिया था। इसके करीब पांच लोगों ने उसकी बारी बारी से खूब पिटाई की है। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवक रतनपुर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह उच्चभट्टी में रहकर बतौर चौकीदारी काम करता था। 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आई हरकत में

बताया जा रहा है कि वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्रामीण बिलासपुर के एएसपी रोहित झा ने मामले में बोलते हुए कहा कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और इसमें आरोपी सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने मामले की जांच करने की भी बात कही है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियोछत्तीसगढ़BilaspurPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो