इस्लामिक स्कूल में जंजीरों से बंधे मिले 100 से ज्यादा छात्र, 300 को बनाया गया था बंधक, स्टाफ करता था रेप

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 28, 2019 17:20 IST2019-09-28T17:20:02+5:302019-09-28T17:20:02+5:30

नाइजीरिया पुलिस के प्रवक्ता याकुबू सबो ने बताया कि पुलिस ने 27 सितंबर 2019 को इस्लामिक स्कूल पर छापेमारी की थी।

300 students 100 chains, rescued from a building Islamic school Nigeria | इस्लामिक स्कूल में जंजीरों से बंधे मिले 100 से ज्यादा छात्र, 300 को बनाया गया था बंधक, स्टाफ करता था रेप

प्रतीकात्मक तस्वीर- aljazeera

Highlightsइस मामले में नाइजीरिया की पुलिस ने शिक्षक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जंजीरों से बंधे बच्चों में पांच साल के बच्चे भी शामिल थे। इसमें कुछ बच्चे ऐसे भी है, जो बालिग थे।

नाइजीरिया के इस्लामिक स्कूल से तकरीबन 300 से ज्यादा छात्रों को पुलिस ने बरामद किया है। इनमें से 100 छात्र ऐसे थे जिनको जंजीरों से बांध कर रखा गया था। नाइजीरिया की पुलिस ने दावा किया है कि जंजीरों से बांधकर रखे गए छात्रों के साथ रेप भी किया जाता था। घटना नाइजीरिया कडुना का है। इस मामले में नाइजीरिया की पुलिस ने शिक्षक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के प्रवक्ता याकुबू सबो ने अलजजीरा को बताया कि पुलिस ने 27 सितंबर 2019 को इस्लामिक स्कूल पर छापेमारी की थी। छुड़ाए गए छात्रों में बड़े से लेकर पांच साल तक के बच्चे के भी शामिल है। जंजीरों से बंधे बच्चों में पांच साल के बच्चे भी शामिल थे। इसमें कुछ बच्चे ऐसे भी है, जो बालिग थे। इन लोगों को उस इस्लामिक स्कूल में सबसे ज्यादा अमानवीय हालात में रखा गया था। 

पुलिस के प्रवक्ता याकुबू सबो ने कहा कि इन्हें यहां कुरान की शिक्षा देने के नाम पर रखा गया था। ये इस्लामिक स्कूल पिछले एक दशक से चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जब इस बारे में बच्चों के घरवालों को पता चला तो वह काफी हैरान हो गए थे। उन्हें तो लगता था कि वो अपने बच्चों को सुधारने और बेहतर भविष्य के लिए वहां भेज रहे हैं। 

पुलिस ने यह भी बताया कि कई बच्चों के घरवालों को इस बात का भी वादा किया गया था कि उनके बच्चों को जो भी नशीली चीजों का नशा है, उसे भी छुड़ा दिया जाएगा।  

पुलिस के मुताबिक उन्हें किसी अनजान शख्स ने फोन पर इस्लामिक स्कूल में हो रहे बातों के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा था। पुलिस ने इस घटना को हाउस ऑफ टॉर्चर करार दिया है। 
 
पुलिस ने कहा कि रेस्क्यू किए गए कई लोग और बच्चे घायल थे, जबकि कईयों ने कई दिनों से कुछ खाया नहीं था। पुलिस के मुताबिक छात्रों को सालों से वहां रखा गया था, उन्हें बाहर जाने नहीं दिया जाता था। 

Web Title: 300 students 100 chains, rescued from a building Islamic school Nigeria

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे