लाइव न्यूज़ :

पार्टी में बुलाकर 21 साल की युवती को बनाया बंधक, 4 नाबालिग ने मिलकर किया रेप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 22, 2017 12:44 IST

निर्भया कांड की बरसी के बाद दिल्ली में एक हफ्ते के दौरान दो गैंगरेप की घटना आई सामने।

Open in App

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाली घटना का क्राइम ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला जहांगीरपुरी का है। जहां 21 साल की युवती को किडनैप कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए चार नाबालिग समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल युवती को मेडिकल के लिए बाबू जगजीवनराम अस्पताल में  भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि युवती परिवार के साथ जहांगीरपुरी में रहती है। पीड़िता के पड़ोस में कुछ नाबालिग लड़के रहते हैं। नाबालिग ने बुधवार को पार्टी के लिए पीड़िता को एमसीडी के फ्लैट में बुलाया। पार्टी के लिए पीड़िता शाम को फ्लैट में पहुंच गई। इसी मौके का फायदा उठाकर नाबालिग के चार अन्य दोस्त भी फ्लैट पर पहुंच गए और युवती को बंधक बनाकर रेप किया। 

बंधक बनाकर किया गैंगरेप

युवती का आरोप है कि उसको पहले कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई, जिसके बाद युवती बेहोश हो गई थी। उसके बाद बंधक बनाकर कई घंटों तक रेप किया गया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह बहुत मुश्किल से वहां से बाहर निकल आई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

निर्भया कांड की बरसी के शाम को भी हुई थी घटना

बता दें कि 16 दिसंबर को हैदरपुर झुग्गी बस्ती में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था। पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायिका का काम करने वाली लड़की अपने दोस्त के साथ हैदरपुर झुग्गी बस्ती के पास पार्क में बैठी थी तभी तीन लोग आए और लड़की के साथ बैठे लड़के से मारपीट करने लगे और गैंगरेप किया। यह घटना ठीक निर्भया कांड की बरसी की शाम  को हुई, जब पूरा देश महिला सुरक्षा का संकल्प ले रहा था। 

टॅग्स :गैंगरेपरेपदिल्ली रेपदिल्ली क्राइमदिल्ली गैंगरेपनिर्भया गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी