लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: इंदौर में कर्फ्यू तोड़कर घूम रहे 2 लोगों ने पुलिसकर्मी पर थूका, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

By भाषा | Updated: April 8, 2020 14:13 IST

इंदौर में संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि इस घटना के बाद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुजेर हुसैन जावदवाला (35) और मोइज अली जावदवाला (30) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर कोविड-19 के प्रकोप से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है।कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। 

इंदौर: आठ अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के इंदौर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी  से बदसलूकी की नयी घटना सामने आयी है। कर्फ्यू तोड़कर शहर में घूमने का सबब पूछे जाने पर दो लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर कथित रूप से थूक दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को एक स्थानीय अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार को दो लोग बिना मास्क लगाये शहर में मोटरसाइकिल पर घूम रहे थे। छावनी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोककर पूछा कि कर्फ्यू लगा होने के बावजूद वे घर से बाहर क्यों हैं? त्रिपाठी ने कहा, "पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों पर थूक दिया।"

थाना प्रभारी ने बताया कि इस वाकये के बाद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुजेर हुसैन जावदवाला और मोइज अली जावदवाला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना), धारा 269 (ऐसा लापरवाही भरा काम करना जिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) और अन्य सम्बद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह रिपोर्ट पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की ओर से दर्ज करायी गयी है।

त्रिपाठी ने यह भी बताया कि शहर की एक अदालत ने दोनों की जमानत अर्जी खारिज दी, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इंदौर कोविड-19 के प्रकोप से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है। कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशइंदौरकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह