लाइव न्यूज़ :

रांची में 13 साल की छात्रा से उसके दोस्त समेत 7 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गांव के ही युवक के साथ घूमने गई थी...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2021 14:24 IST

झारखंड के रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ 7 युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है.

Open in App
ठळक मुद्देचार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है.परिजन लड़की को लेकर मांडर थाना पहुंचे आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में काफी गुस्‍सा है.

रांचीः झारखंड के रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में एक 13 साल की छात्रा के साथ सात युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है.

 

नाबालिग लड़की अपने गांव के ही एक युवक के साथ घूमने गई थी. युवक के मन में पाप था. वह लड़की को नजदीक के ही जंगल में ले गया. वहां पहले से युवक के छह दोस्त मौजूद थे. वहां पर उसके दोस्त और अन्य छह लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बाकी तीन आरोपी अभी भी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पीड़िता ने बताया है कि वहां पहले से युवक के छह दोस्त मौजूद थे, ऐसे में उसे कुछ संदेह हुआ. उसने दोस्‍त को उसे घर पहुंचाने के लिए कहा. इसपर युवकों ने उसे पकड़ लिया. फिर बारीबारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की काफी चीख पुकार करती रही लेकिन दरिन्दों को दया नहीं आई.

उसकी आवाज सुनसान जंगल में दब कर रह गई. करीब दो घंटे के बाद दोस्त ने लड़की को उसकी सहेली के घर के पास छोड़ दिया. लड़की ने पूरी रात वहीं बिताई. दूसरे दिन सुबह वह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन लड़की को लेकर मांडर थाना पहुंचे आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.

इस घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में काफी गुस्‍सा है. आरोपितों को सख्‍त सजा देने की मांग उठ रही है. इस संबंध में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है. चार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है जो भी आरोपी इस घटना में शामिल है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

टॅग्स :झारखंडरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?