लाइव न्यूज़ :

1.45 करोड़ रुपये की हवाला राशि लूटने के आरोप में 10 पुलिसकर्मी निलंबित, निलंबित पुलिसकर्मियों की पहचान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2025 19:53 IST

निलंबित पुलिसकर्मियों की पहचान बंडोल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अर्पित भैरम, प्रधान आरक्षक माखन और रवींद्र उइके, आरक्षक जगदीश यादव, योगेंद्र चौरसिया, रितेश (चालक), नीरज राजपूत, केदार और सदाफल के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन चालक और रुपये भेजने वाले एक व्यापारी ने पुलिस से संपर्क किया।एसडीओपी पूजा पांडे को निलंबित करने का आदेश जारी किया।पूजा भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात रहेंगी।

सिवनीः मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मियों को चार-पहिया एक वाहन से महाराष्ट्र भेजी जा रही 1.45 करोड़ रुपये की हवाला राशि लूटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह कथित अपराध तब सामने आया, जब वाहन चालक और रुपये भेजने वाले एक व्यापारी ने पुलिस से संपर्क किया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस महानिरीक्षक (जबलपुर) प्रमोद वर्मा ने जांच के आदेश दिए। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने जबलपुर के पुलिस महानिरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर एसडीओपी पूजा पांडे को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान पूजा भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात रहेंगी। सिवनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील कुमार मेहता ने बताया कि बुधवार रात जांच अभियान के दौरान, बंडोल थाना प्रभारी और एसडीओपी (उप-विभागीय पुलिस अधिकारी) कार्यालय के कर्मचारियों ने सिलादेही के जंगल में चार-पहिया एक वाहन को रोका।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भीरा संख्या में नकदी बरामद की, जिसे मध्यप्रदेश के कटनी से महाराष्ट्र के जालना ले जाया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि गाड़ी को जब्त करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने चालक के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया और नकदी हड़पने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने हवाला के रुपयों के बारे में अपने वरिष्ठों को भी सूचित नहीं किया।

अधिकारी ने बताया, “नकदी गंवाने वाला व्यापारी बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली थाने पहुंचा तब मामला सामने आया। पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोप जबलपुर और भोपाल में उच्च अधिकारियों तक पहुंचे, तब जाकर 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। यह भी दावा किया जा रहा है कि गाड़ी में 2.96 करोड़ रुपये से ज्यादा थे।”

उन्होंने बताया कि गाड़ी में मिली रकम की सही मात्रा जांच के बाद ही पता चलेगी। घटना की जांच जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता को सौंपी गई है और वह बृहस्पतिवार रात सिवनी पहुंच गए। मेहता ने बताया कि आईजी ने तीन दिन के भीतर घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि सिवनी एसडीओपी कार्यालय में तैनात नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद निलंबन आदेश जारी किया गया। निलंबित पुलिसकर्मियों की पहचान बंडोल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अर्पित भैरम, प्रधान आरक्षक माखन और रवींद्र उइके, आरक्षक जगदीश यादव, योगेंद्र चौरसिया, रितेश (चालक), नीरज राजपूत, केदार और सदाफल के रूप में हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?