युवराज ने अनुष्का शर्मा को 'रोजी भाभी' कहते हुए किया बर्थडे विश, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Yuvraj calls Anushka 'Rosie phabie': स्टार ऐक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए युवराज ने उन्हें कहा 'रोजी भाभी'

By अभिषेक पाण्डेय | Published: May 1, 2020 03:36 PM2020-05-01T15:36:59+5:302020-05-01T15:43:03+5:30

Yuvraj Singh calls Anushka Sharma ''Rosie phabie'' while wishing the actress on her birthday | युवराज ने अनुष्का शर्मा को 'रोजी भाभी' कहते हुए किया बर्थडे विश, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

युवराज सिंह ने अनुष्का शर्मा को 'रोजी भाभी' कहते हुए किया बर्थडे विश (Instagaram/yuvraj Singh)

googleNewsNext
Highlightsअनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था, कोहली से दिसंबर 2017 में की थी शादीकोहली और अनुष्का कोरोना लॉकडाउन की वजह से घर पर बिता रहे हैं वक्त

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और चर्चित बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शुक्रवार (1 मई) को अपना जन्मदिन मना रहा हैं। अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने बेहद मजेदार अंदाज में विश किया है। 

युवराज ने ट्विटर पर अनुष्का शर्मा को 'रोजी पाबी' कहते हुए बर्थडे विश किया। युवराज ने लिखा, हैपी बर्थडे रोजी पाभी (भाभी), आपकी सफलता, खुशियों, सेहत और आप जो कुछ भी चाहती के लिए शुभकामनाएं, खुश रहें, स्वस्थ रहें!'

युवराज के अनुष्का के फनी बर्थडे विश से सोशल मीडिया में कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोगों ने कई मजेदार कमेंट किए।

अनुष्का के जन्मदिन पर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी शुभकामनाएं दीं।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान विराट और अनुष्का फैंस के लिए लगातार सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर करके उनका मनोरंजन करते रहते हैं।

हाल ही में अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कोहली को 'ऐ कोहली चौका' कहकर मजेदार अंदाज में छेड़ते हुए नजर आई थीं। कोहली और अनुष्का अक्सर लोगों से कोरोना संकट से बचने के लिए घर पर ही रहने और सरकारी दिशानिर्देशों को मानने की सलाह देते हैं।

Open in app