ये हैं TikTok के 'विराट कोहली', वीडियो ने मचा रखा जमकर धमाल

गौरव हू-ब-हू विराट कोहली की तरह लगते हैं। उनका फेस कट काफी हद तक कोहली से मिलती है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 26, 2019 06:38 PM2019-11-26T18:38:49+5:302019-11-26T18:38:49+5:30

Virat Kohli Duplicate on TikTok is trending, watch Viral video | ये हैं TikTok के 'विराट कोहली', वीडियो ने मचा रखा जमकर धमाल

ये हैं TikTok के 'विराट कोहली', वीडियो ने मचा रखा जमकर धमाल

googleNewsNext

टिक-टॉक का क्रेज इन दिनों खूब छाया हुआ है। अक्सर सोशल मीडिया पर टिक-टॉक वीडियो वायरल होती है। टिक-टॉक एप ने आम आदमी को सेलिब्रिटी बना दिया है। कुछ खुद की क्रिएटिविटी तो कुछ फेमस स्टार्स की कॉपी कर के सेलिब्रिटी बन चुके हैं।

हम आपको मिलवाते हैं इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के हमशक्ल गौरव अरोड़ा से, जो इन दिनों की tiktok स्टार बन चुके हैं।

अक्सर गौरव tiktok पर फनी एंड डांसिंग वीडियो शेयर करते रहते हैं। गौरव हू-ब-हू विराट कोहली की तरह लगते हैं। उनका फेस कट काफी हद तक कोहली से मिलती है। यहां तक कि गौरव, विराट कोहली की ही तरह दाढ़ी भी रखते हैं। 

गौरव के वीडियो को खूब पसंद किया जाता है। उनके tiktok पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस साल वर्ल्ड कप के दौरान भी गौरव अरोड़ा ने खूब टिक टोक वीडियो बनाए थे, जिसे उनके फैन्स ने खूब पसंद किया था।

हाल ही में आई सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' में सोनम कपूर ने गौरव के साथ प्रमोशनल वीडियो भी शूट किया था। गौरव अरोड़ा को टिकटॉक का विराट कोहली कहा जाता है।

Open in app