अनुराग बासु के डायरेक्शन में बना वीडियो, इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आए विराट कोहली

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाने के लिए कहा है ऐसे में...

By भाषा | Published: May 4, 2020 03:32 PM2020-05-04T15:32:41+5:302020-05-04T15:32:41+5:30

TikTok launches new campaign to curb Covid fake news, ropes in Virat Kohli, Sara Ali Khan & Ayushmann Khurrana | अनुराग बासु के डायरेक्शन में बना वीडियो, इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आए विराट कोहली

अनुराग बासु के डायरेक्शन में बना वीडियो, इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आए विराट कोहली

googleNewsNext

कोरोना वायरस संकट के बीच वीडियो सोशल मीडिया मंच टिकटॉक ने गलत जानकारियों को लेकर एक जागरुकता अभियान ‘#मत कर फॉरवर्ड’ शुरू किया है। अनुराग बासु के निर्देशन में इसके लिए एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, कृति सैनन और विराट कोहली जैसे सितारे नजर आ रह हैं।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि इस वीडियो को दूरदर्शन के साथ-साथ अन्य टीवी चैनलों और सोशल मीडिया मंचों पर भी प्रसारित किया जा रहा है। देश में टिकटॉक के करीब 20 करोड़ उपयोक्ता हैं। कंपनी ने उपयोक्ताओं से मंच पर वीडियो बनाने और साझा करने के दौरान बहुत सावधानी बरतने के लिए भी कहा।

मंच ने कहा, ‘‘फर्जी खबरें नुकसानदायक होती हैं। यह हमें बेकार की जानकारियां देती हैं और समुदाय के बीच विश्वास को कम करती हैं। टिकटॉक ने ‘#मत कर फॉरवर्ड’ अभियान की शुरुआत की है। यह लोगों के बीच गलत जानकारियां फैलाने से रोकने और इस तरह के कंटेट बनाने को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित करेगा।’’

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाने के लिए कहा है। विशेषकर कोरोना वायरस संकट के दौरान ऐसी गलत जानकारियों को सीमित करने के लिए कहा गया है जो समाज को नुकसान पहुंचा रही हैं।

हाल में कंपनी ने अपने एप के रिपार्ट करने के फीचर में ‘गलत जानकारी’ श्रेणी को शुरू किया था। साथ ही इसमें एक उप श्रेणी कोरोना वायरस भी जोड़ी थी। कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रमुख निखिल गांधी ने कहा कि गलत जानकारियों का फैलना पूरे उद्योग की चिंता है और इसकी साझा जिम्मेदारी भी है।

Open in app