आईपीएल के बाद से  7-8 किलो वजन कम किया, मिठाई, चाइनीज फूड और कोल्ड ड्रिंक से दूर, आखिरकार इस खिलाड़ी का छलका दर्द...

भारत के पूर्व अंडर -19 विश्व कप विजेता कप्तान और विस्फोटक युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने निराशा व्यक्त की है। शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ से पीछे रह गए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 8, 2022 11:05 AM2022-10-08T11:05:39+5:302022-10-08T11:07:19+5:30

team india Prithvi Shaw disappointed I lost 7-8 kg after IPL not being picked South Africa ODIs I am scoring runs, doing hard work, but | आईपीएल के बाद से  7-8 किलो वजन कम किया, मिठाई, चाइनीज फूड और कोल्ड ड्रिंक से दूर, आखिरकार इस खिलाड़ी का छलका दर्द...

मिठाई और कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करता हूं। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsभारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।आईपीएल 2022 के बाद 7-8 किलो वजन कम किया और अपने आहार में काफी बदलाव किए।चाइनीज फूड अब मेरे मेनू से पूरी तरह से बाहर हो गया है।

नई दिल्लीः विस्फोटक युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में इस खिलाड़ी का चयन हुआ। आखिरकार पृथ्वी शॉ का दर्द छलक गया। शॉ तकनीक और फिटनेस के कारण शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ से पीछे रह गए।

पिछले कुछ वर्षों से न केवल उनका फॉर्म असाधारण रहा है, वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी प्रयास कर रहे हैं। भारत के पूर्व अंडर -19 विश्व कप विजेता कप्तान ने निराशा व्यक्त की है। शॉ उत्साहित भी है और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

युवा सलामी बल्लेबाज ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने आईपीएल 2022 के बाद 7-8 किलो वजन कम किया और अपने आहार में काफी बदलाव किए। फिटनेस पर बहुत काम किया। मैंने जिम में काफी समय बिताया। किसी भी मिठाई और कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करता हूं। चाइनीज फूड अब मेरे मेनू से पूरी तरह से बाहर हो गया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को जगह मिली। शॉ ने कहा कि वह निश्चित रूप से निराश थे, क्योंकि वह रन बना रहे हैं। सभी सही चीजें कर रहे हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। टीम इंडिया को पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ रन से हार का सामना करना पड़ा। रांची में दूसरा वनडे रविवार 9 अक्टूबर को खेला जाएगा।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले बात करते हुए शॉ ने कहा कि मैं निराश था। मैं रन बना रहा हूं, काफी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है। लेकिन, यह ठीक है। जब उन्हें (राष्ट्रीय चयनकर्ता) लगेगा कि मैं तैयार हूं, तो वह मेरा चयन करेंगे। चाहे वह भारत 'ए' के ​​लिए हो या अन्य टीमों के लिए, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।

Open in app