T20 World Cup: भारतीय टीम ने खेली 54 डॉट गेंद ,दिग्गज खिलाड़ी ने करारी शिकस्त का कारण बताया 

T20 World Cup: भारत के लिये अब सेमीफाइनल की राह इतनी कठिन हो गई है कि अफगानिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है तो वह भी दौड़ में बना रहेगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 1, 2021 01:40 PM2021-11-01T13:40:19+5:302021-11-01T13:41:31+5:30

T20 World Cup Indian team played 54 dot balls Harbhajan Singh lists reason behind 8 wicket thrashing | T20 World Cup: भारतीय टीम ने खेली 54 डॉट गेंद ,दिग्गज खिलाड़ी ने करारी शिकस्त का कारण बताया 

टॉस जीतकर गेंदबाजी का न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन का फैसला सही साबित हुआ। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsजब भारत अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड तीनों को हरा दे।डेरिल मिशेल ने 35 गेंद में 49 रन बनाए।कप्तान केन विलियमसन 31 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

T20 World Cup: कागजों पर दुनिया का सबसे मजबूत भारतीय बल्लेबाजी क्रम न्यूजीलैंड की अनुशासित गेंदबाजी के सामने बुरी तरह बिखर गया और रविवार को ‘करो या मरो’ के मुकाबले में आठ विकेट से हारकर विराट कोहली की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।

पहले मैच में पाकिस्तान से दस विकेट से मिली हार के बाद लगातार दूसरा मैच गंवाने से भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इस बीच अनुभवी क्रिकेटर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के समर्थन में उतर गए हैं। भज्जी ने कहा कि भारतीय टीम 54 गेंद डॉट खेली। यानी देखा जाए तो 9 ओवर में रन ही नहीं बने। 11 ओवर में 110 रन बने।

हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस हार के बाद खिलाड़ियों पर कठोर मत होइये। हम उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए जानते हैं। ऐसे नतीजे के बाद खिलाड़ियों को सबसे अधिक दुख होता है। लेकिन कीवी टीम की तारीफ भी करनी होगी। वह सभी क्षेत्र में भारतीय टीम को मात दी। 

आप सभी को यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 डॉट गेंदों का सामना किया, जो नौ ओवर के बराबर है। यह एक रिकॉर्ड हो सकता है, जहां एक टीम ने एक टी 20 आई में इतनी सारी डॉट गेंदों का सामना किया है। पिच में खराबी नहीं थी। भारतीय टीम चयन में चकमा खा गई। 

इसके साथ ही निवर्तमान टी20 कप्तान कोहली की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठने लगे हैं। कोहली इस टूर्नामेंट के बाद टी20 कप्तानी छोड़ रहे हैं लेकिन इस हार से वनडे कप्तान के तौर पर उनके भविष्य पर भी सवाल उठेंगे। पहले मैच की हार जहां अपमानजनक थी तो न्यूजीलैंड से पराजय भी शर्मनाक रही।

जीत के लिये 111 रन का आसान लक्ष्य कीवी टीम ने 14 . 3 ओवर में हासिल कर लिया। डेरिल मिशेल ने 49 रन बनाए और कप्तान केन विलियमसन 33 रन पर नाबाद रहे, क्योंकि न्यूजीलैंड ने 33 गेंदों के साथ जीत के साथ अपने टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान की हार से वापसी की।

Open in app