T20 World Cup 2021: टी20 विश्व कप में मुंबई इंडियंस का दबदबा, जानिए कितने खिलाड़ी हुए शामिल, देखें लिस्ट

T20 World Cup 2021: इशान किशन और सूर्यकुमार यादव को टीम में लिया गया है। मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार ने ‘पावर हिटिंग’ से अपनी अलग जगह बनायी है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 9, 2021 02:04 PM2021-09-09T14:04:55+5:302021-09-09T14:09:41+5:30

T20 World Cup announced IPL 2021 6 players Mumbai Indians team in IPL makes cut as Indian squad  | T20 World Cup 2021: टी20 विश्व कप में मुंबई इंडियंस का दबदबा, जानिए कितने खिलाड़ी हुए शामिल, देखें लिस्ट

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में कई कारनामे किए हैं।

googleNewsNext
Highlightsइशान किशन दूसरे विकेटकीपर और तीसरे सलामी बल्लेबाज की भी भूमिका निभाएंगे।बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी सॉव को टीम से बाहर कर दिया गया है।धवन की अगुवाई में टीम ने हाल में श्रीलंका का दौरा किया था।

T20 World Cup 2021: बीसीसीआई ने टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है।  भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका में पहला विश्व कप जीता था।विश्व कप मुकाबले 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक खिलाड़ी आईपीएल में धमाका करेंगे।

मुंबई इंडियंस ने टी 20 विश्व कप में अपनी छाप छोड़ी है। 15 सदस्यीय टीम में 6 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को विश्व कप के लिए उप कप्तान बनाया है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव,  ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में कई कारनामे किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी रोहित से पीछे हैं। हिटमैन शर्मा ने 5 आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। 2020 में आईपीएल मैच यूएई में खेला गया था। तब मुंबई इंडियस ने खिताब पर कब्जा किया था।

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी कार्यक्रम के लिए धोनी को संरक्षक के रूप में शामिल किया गया है। भारत 24 अक्टूबर को अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। तेईस वर्षीय किशन और 30 वर्षीय चक्रवर्ती को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम: आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं...

विराट कोहली (कप्तान)- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रोहित शर्मा (उप कप्तान)- मुंबई इंडियंस

सूर्यकुमार यादव- मुंबई इंडियंस

ईशान किशन (विकेटकीपर)- मुंबई इंडियंस

राहुल चाहर- मुंबई इंडियंस

जसप्रीत बुमराह-मुंबई इंडियंस

हार्दिक पंड्या-मुंबई इंडियंस

केएल राहुल- पंजाब किंग्स

मोहम्मद शमी-पंजाब किंग्स

ऋषभ पंत (विकेटकीपर)-दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल-दिल्ली कैपिटल्स

रविचंद्रन अश्विन-दिल्ली कैपिटल्स

वरुण चक्रवर्ती-कोलकाता नाइट राइडर्स

रविंद्र जडेजा-चेन्नई सुपर किंग्स

भुवनेश्वर कुमार-सनराइजर्स हैदराबाद।

Open in app