Suryakumar Yadav Asia Cup 2022: 20वें ओवर में 26 रन, भारतीयों खिलाड़ियों से आगे निकले सूर्यकुमार, देखें वीडियो

Suryakumar Yadav Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में नाबाद 68 रन बनाए। आक्रामक बल्लेबाजी की, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 1, 2022 09:00 PM2022-09-01T21:00:10+5:302022-09-01T21:01:08+5:30

Suryakumar Yadav Asia Cup 2022 Player of the Match 20th over team india 26 runs 6-6-6-0-6-2 see video | Suryakumar Yadav Asia Cup 2022: 20वें ओवर में 26 रन, भारतीयों खिलाड़ियों से आगे निकले सूर्यकुमार, देखें वीडियो

20वें ओवर में भारत ने 26 रन जोड़े। टी20 में भारत के लिए रिकॉर्ड है।

googleNewsNext
Highlightsएशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में हांगकांग के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। अंतिम ओवर में हारून अरशद पर पांच गेंद में चार गगनचुंबी छक्के जड़ दिए जिससे उन्होंने महज 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। 20वें ओवर में भारत ने 26 रन जोड़े। टी20 में भारत के लिए रिकॉर्ड है।

Suryakumar Yadav Asia Cup 2022: टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में हांगकांग के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। यादव ने 26 गेंद में नाबाद 68 रन बनाए। सूर्यकुमार ने काफी आक्रामक बल्लेबाजी की, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। 

सूर्यकुमार 42 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने अंतिम ओवर में हारून अरशद पर पांच गेंद में चार गगनचुंबी छक्के जड़ दिए जिससे उन्होंने महज 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। इस 20वें ओवर में भारत ने 26 रन जोड़े। टी20 में भारत के लिए रिकॉर्ड है।

20वें ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस ओवर में 4 छक्के और एक डबल लिया। इससे पहले 20वें ओवर में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड तेज गेंदबाद दीपक चाहर के नाम था। चाहर ने 19 रन बनाए थे। यादव भी एक बार 19 रन बना चुके हैं।

20वें ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ीः

सूर्यकुमार यादव बनाम हांगकांगः 26 रन

दीपक चाहर बनाम न्यूजीलैंडः 19 रन

रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीजः 19 रन

सूर्यकुमार यादव बनाम वेस्टइंडीजः 19 रन।

भारत ने सूर्यकुमार यादव की 26 गेंद में 68 रन की आक्रामक पारी और विराट कोहली (नाबाद 59 रन) के अर्धशतक से एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में हांगकांग को 40 रन से हराकर ग्रुप ए से सुपर चार में प्रवेश किया। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है, उसने टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था।

ग्रुप बी से अफगानिस्तान सुपर चार में पहुंच चुकी है। भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दो विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में हांगकांग की टीम ने पूरे ओवर खेले और पांच विकेट गंवाकर 152 रन बनाये। सूर्यकुमार और कोहली ने तीसरे विकेट के लिये 98 रन की नाबाद साझेदारी निभायी।

इन दोनों में सूर्यकुमार ने काफी आक्रामक बल्लेबाजी की, उन्होंने 26 गेंद में छह छक्के और इतने ही चौके जमाये जिससे कोहली का अर्धशतक थोड़ा फीका पड़ गया। कोहली ने काफी समय के बाद अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उन्हाोंने 18 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रन बनाये थे।

पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंद में 35 रन की पारी खेलने वाले कोहली ने 44 गेंद की पारी में एक चौका और तीन छक्के जड़े। सूर्यकुमार 42 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने अंतिम ओवर में हारून अरशद पर पांच गेंद में चार गगनचुंबी छक्के जड़ दिये जिससे उन्होंने महज 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। इस 20वें ओवर में भारत ने 26 रन जोड़े।

कप्तान रोहित 13 गेंद में दो चौके और एक छक्का लगाकर आउट हो गए। रोहित इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3,500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 12,000 रन भी पूरे किए।

Open in app