Highlightsआईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना पहले स्थान पर काबिज हैं।आईसीसी की ताजा रैंकिंग में वनडे टीम की कप्तान मिताली राज पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।आईसीसी की महिला वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले, न्यूजीलैंड दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिला खिलाड़ियों की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना पहले स्थान पर काबिज हैं, जबकि वनडे टीम की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
टॉप 20 रैंकिंग में दो और भारतीय बल्लेबाज हैं। खराब फॉर्म से जूझ रही भारत की टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 19वें स्थान पर बरकरार है। वहीं दीप्ति शर्मा एक स्थान के सुधार के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में दूसरे और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी और मैग लेनिंग हैं। न्यूजीलैंड की एमी सैटरवेट चौथे पायदान पर हैं। वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर दो स्थानों के सुधार के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गई हैं।
खिलाड़ी | प्वाइंट्स |
स्मृति मंधाना (भारत) | 774 |
एलिसा पेरी (ऑस्ट्रेलिया) | 719 |
मैग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 715 |
एमी सैटरवेट (न्यूजीलैंड) | 709 |
मिताली राज (भारत) | |
गेंदबाजों की रैंकिंग में झूलन तीसरे नंबर पर
गेंदबाजों की रैंकिंग में अनुभवी झूलन गोस्वामी सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज हैं, जो तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान की सना मीर पहले और ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट दूसरे पायदान पर हैं। टॉप 10 गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा और पूनम यादव भी है। दीप्ति की रैंकिंग आठवीं है जबकि पूनम नौवें स्थान पर है।
आईसीसी रैंकिंग में टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी | प्वाइंट्स |
सना मीर (पाकिस्तान) | 718 |
मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया) | 707 |
झूलन गोस्वामी (भारत) | 685 |
जेस जोनासन (ऑस्ट्रेलिया) | 680 |
मारिजेन कैप (साउथ अफ्रीका) | 678 |
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दीप्ति तीसरे नंबर पर
आईसीसी की ऑलराउंडर्स की लिस्ट में भारत की दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। जुलाई 2015 में झूलन के हरफनमौला रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे के बाद कोई भारतीय खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है।
आईसीसी रैंकिंग में टॉप 5 ऑलराउंडर
खिलाड़ी | प्वाइंट्स |
एलिस पैरी (ऑस्ट्रेलिया) | 447 |
स्टेफनी टेलर ( विंडीज) | 417 |
दीप्ति शर्मा (भारत) | 397 |
डेन वान निकर्क (साउथ अफ्रीका) | 388 |
सना मीर (पाकिस्तान) | 300 |
आईसीसी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर भारत
टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज को 2-1 से हराने का फायदा हुआ और टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया पहले, न्यूजीलैंड दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है।
आईसीसी रैंकिंग में टॉप 5 टीमें
टीम | रेटिंग |
ऑस्ट्रेलिया | 141 |
इंग्लैंड | 123 |
भारत | 120 |
न्यूजीलैंड | 115 |
साउथ अफ्रीका | 99 |