SA vs IND: कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने संभाली पारी, 5वें विकेट लिए महत्वपूर्ण साझेदारी, टीम इंडिया अभी 175 रन आगे

SA vs IND: विराट कोहली ने रन बनाने का जिम्मा ऋषभ पंत को सौंपा, जिन्होंने इसे अभी तक बखूबी निभाया है। पंत ने शुरू में दो झटके लगने के बावजूद अपना नैसर्गिक खेल खेला।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 13, 2022 05:27 PM2022-01-13T17:27:11+5:302022-01-13T17:37:40+5:30

SA vs IND Virat Kohli-Rishabh Pant Highest 5th wicket stands for India in SA team india 175 runs ahead | SA vs IND: कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने संभाली पारी, 5वें विकेट लिए महत्वपूर्ण साझेदारी, टीम इंडिया अभी 175 रन आगे

दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। पहले नंबर पर एस तेंदुलकर-वी सहवाग हैं। 

googleNewsNext
Highlightsपंत ने अच्छी गेंदों को सम्मान दिया लेकिन खराब गेंदों को नहीं बख्शा।कीगन पीटरसन ने लेग स्लिप में बड़ी खूबसूरती से उसे कैच कर दिया।रहाणे और पुजारा फिर से असफल रहे।

SA vs IND: कप्तान विराट कोहली ने अपने संयम और दृढ़ता की बेजोड़ मिसाल पेश करके एक छोर संभाले रखा जबकि ऋषभ पंत ने अपने नैसर्गिक तेवर दिखाए। कोहली और पंत ने 94 रन की पार्टनरशिप की। दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। पहले नंबर पर एस तेंदुलकर-वी सहवाग हैं। 

विराट कोहली ने 143 गेंद में 4 चौके की मदद से 29 रन बनाए। पंत अभी भी क्रीज पर हैं। 83 गेंद में 72 रन बना लिए हैं। जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। भारत ने शुरुआती 10 मिनट के अंदर लगे झटकों से उबरकर राहत की सांस ली।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कैगिसो रबाडा (45 रन देकर दो) और मार्को जेनसन (25 रन देकर दो) को ही सफलता मिली है। भारत ने सुबह दो विकेट पर 57 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसने 10 मिनट के अंदर चेतेश्वर पुजारा (नौ) और अजिंक्य रहाणे (एक) के विकेट गंवा दिये जिससे स्कोर चार विकेट पर 58 रन हो गया। दक्षिण अफ्रीका के पास हावी होने का मौका था लेकिन कोहली ने पूरी तरह से ठान ली थी कि उन्होंने ऑफ स्टंप से बाहर की कोई गेंद नहीं छेड़नी है जिसमें वह सफल भी रहे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक 5वें विकेट की साझेदारीः

220 एस तेंदुलकर - वी सहवाग, ब्लूमफ़ोन्टियन 2001/02

94 वी कोहली - आर पंत, केप टाउन 2021/22 *

87 एम अजहरुद्दीन - पी आमरे, डरबन 1992/93।

Open in app