WPL 2023: आरसीबी ने न्यूजीलैंड महिला टीम के कोच को किया शामिल, डब्ल्यूबीबीएल और द हंड्रेड में किया काम

Royal Challengers Bangalore WPL 2023: स्मृति मंधाना, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और मध्यम तेज गेंदबाज मेगन शुट, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट, दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर डेन वान नीकर्क और भारत की अंडर-19 स्टार रिचा घोष शामिल हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 15, 2023 03:54 PM2023-02-15T15:54:14+5:302023-02-15T15:55:22+5:30

Royal Challengers Bangalore WPL 2023 saina mirza Australia Ben Sauer current coach New Zealand women team appointed head coach RCB The Hundred WBBL | WPL 2023: आरसीबी ने न्यूजीलैंड महिला टीम के कोच को किया शामिल, डब्ल्यूबीबीएल और द हंड्रेड में किया काम

WPL 2023: आरसीबी ने न्यूजीलैंड महिला टीम के कोच को किया शामिल, डब्ल्यूबीबीएल और द हंड्रेड में किया काम

googleNewsNext
Highlightsआरसीबी ने 18 खिलाड़ियों को शामिल करते हुए एक मजबूत टीम बनाई है।द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के वर्तमान कोच भी हैं। महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया है।

Royal Challengers Bangalore WPL 2023: न्यूजीलैंड महिला टीम के वर्तमान कोच ऑस्ट्रेलिया के बेन सॉयर को अगले महीने होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। सॉयर द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के वर्तमान कोच भी हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं के सहायक कोच होने के अलावा महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में सिडनी सिक्सर्स के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया है। आरसीबी के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने टीम के ट्विटर हैंडल पर डाले वीडियो में कहा, ‘‘उन्होंने (सॉयर ने) ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन विश्व कप जीते हैं। एक तेज गेंदबाजी विशेषज्ञ।

उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के साथ बीबीएल खिताब भी जीता है। उनकी टीम ने द हंड्रेड के फाइनल में भी जगह बनाई।’’ हेसन ने कहा, ‘‘वह 20 से अधिक वर्षों से महिला क्रिकेट से जुड़े हैं और महिलाओं के खेल को अच्छी तरह से जानते हैं, खिलाड़ियों को अच्छी तरह से जानते हैं। वह नीलामी से पहले हमारी तैयारियों में भी शामिल रहे हैं।’’

सॉयर की सहायता मालोरन रंगराजन (सहायक कोच और स्काउटिंग प्रमुख), वीआर वनिता (स्काउट और क्षेत्ररक्षण कोच) और आरएक्स मुरली (बल्लेबाजी कोच) होंगे। टीम मैनेजर और डॉक्टर डॉ हरिनी होंगी जबकि नवनीता गौतम (हेड एथलेटिक थेरेपिस्ट), हुजेफा तालिब (स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच), सब्यसाची साहू (मुख्य फिजियो) और सौम्यदीप पायने (संचालन प्रमुख) अन्य सहायक कर्मचारी हैं।

इससे पहले आरसीबी ने बुधवार को ही दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को मुंबई में चार से 26 मार्च तक होने वाले डब्ल्यूपीएल के लिए टीम का मार्गदर्शक नियुक्त किया। आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत पांच मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगा।

पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपना आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेलने वाली भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम ने आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए अपना मार्गदर्शक बनाया है।

आरसीबी के एक बयान में छह ग्रैंडस्लैम और 43 डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली सानिया ने कहा, ‘‘आरसीबी महिला टीम से मार्गदर्शक के रूप में जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय महिला क्रिकेट ने महिला प्रीमियर लीग के रूप में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा है और मैं वास्तव में इस क्रांतिकारी कदम का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।’’

सानिया ने कहा, ‘‘आरसीबी आईपीएल में एक लोकप्रिय टीम और वर्षों से बहुत अधिक फॉलो की जाने वाली टीम रही है। मैं उन्हें महिला प्रीमियर लीग के लिए एक टीम बनाते हुए देखकर बेहद खुश हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह देश में महिलाओं के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

महिला क्रिकेटरों के लिए नए दरवाजे खोलेगा और खेल को युवा लड़कियों और युवा माता-पिता के लिए करियर की पहली पसंद बनाने में मदद करेगा।’’ सानिया ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद टेनिस से संन्यास ले लिया जहां वह और उनके साथी रोहन बोपन्ना मिश्रित युगल स्पर्धा में उपविजेता रहे।

Open in app