Royal Challengers Bangalore: 137 रन की साझेदारी, पंजाब किंग्स गेंदबाज पर टूट पड़े विराट और फाफ, चौके और छक्के की बरसात

Royal Challengers Bangalore IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की अगुआई कर विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने शानदार पार्टनरशिप की और 137 रन जोड़े।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 20, 2023 04:57 PM2023-04-20T16:57:45+5:302023-04-20T16:59:22+5:30

Royal Challengers Bangalore IPL 2023 Highest opening stands 137 Virat Kohli and Faf du Plessis vs PBKS Mohali see list | Royal Challengers Bangalore: 137 रन की साझेदारी, पंजाब किंग्स गेंदबाज पर टूट पड़े विराट और फाफ, चौके और छक्के की बरसात

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी पंजाब बॉलर पर टूट पड़े।

googleNewsNext
Highlightsफाफ ने 56 गेंद में 84 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।विराट ने हाथ खोले और 47 गेंद में 59 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल है।  विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी पंजाब बॉलर पर टूट पड़े।

Royal Challengers Bangalore IPL 2023: पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कुरेन का फैसला गलत हुआ। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी पंजाब बॉलर पर टूट पड़े।

आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की अगुआई कर विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने शानदार पार्टनरशिप की और 137 रन जोड़े। फाफ ने 56 गेंद में 84 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। विराट ने हाथ खोले और 47 गेंद में 59 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल है। 

IPL में RCB के लिए सबसे ज्यादा ओपनिंग स्टैंड:

181 * - विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल बनाम आरआर, मुंबई, 2021

167 - क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशान बनाम पीडब्ल्यूआई, बैंगलोर, 2013

148 - विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस बनाम एमआई, बैंगलोर, 2023

147 - क्रिस गेल और विराट कोहली बनाम पीबीकेएस, बैंगलोर, 2016

137 - विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023।

Open in app