World Cup: पाक के खिलाफ रोहित के शतक पर मुंबई इंडियंस ने किया ऐसा ट्वीट, बल्लेबाज ने कहा- मुश्किल में पड़ जाऊंगा मैं

मुंबई इंडियंस ने कुछ ऐसा ट्वीट किया कि रोहित शर्मा ने मजेदार जवाब दिया और कहा कि मैं मुश्किल में पड़ जाऊंगा।

By सुमित राय | Published: June 19, 2019 07:01 PM2019-06-19T19:01:54+5:302019-06-19T19:01:54+5:30

Rohit Sharma Cheeky Response to Mumbai Indians Post Where Hitman Credits Baby Girl Samaira | World Cup: पाक के खिलाफ रोहित के शतक पर मुंबई इंडियंस ने किया ऐसा ट्वीट, बल्लेबाज ने कहा- मुश्किल में पड़ जाऊंगा मैं

World Cup: पाक के खिलाफ रोहित के शतक पर मुंबई इंडियंस ने किया ऐसा ट्वीट, बल्लेबाज ने कहा- मुश्किल में पड़ जाऊंगा मैं

googleNewsNext
Highlightsभारत ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम से 89 रनों से हराया था।पाक के खिलाफ भारत की जीत में रोहित शर्मा का अहम योगदान था।रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 140 रनों की पारी खेली थी।

इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 140 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रोहित की इस धमाकेदार पारी के बाद चारो तरफ से बधाई संदेश मिला। इसी दौरान उनके आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया। मुंबई इंडियंस ने कुछ ऐसा ट्वीट किया कि रोहित शर्मा ने मजेदार जवाब दिया और कहा कि मैं मुश्किल में पड़ जाऊंगा।

दरअसल, रोहित की शतकीय पारी के बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की उनकी बेटी समायरा और पत्नी रितिका के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'रोहित की अच्छी पारियों के लिए बेटी समायरा को क्रेडिट।'


इसके बाद रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के ट्वीट का जवाब दिया और ट्वीट करते हुए कहा, 'इससे मैं मुश्किल में पड़ सकता हूं। आप यहां मौजूद एक नाम भूल गए, जिसका भी बड़ा हाथ रहा है।' दरअसल, रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका का नाम लेना चाह रहे थे।


बता दें कि भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 89 रनों से हरा दिया था। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ है।

Open in app