ICC World Cup: जानिए विश्वकप के इतिहास में बने इन खास रिकॉर्ड्स के बारे में, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा है जलवा

विश्वकप के इतिहास में खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा रन भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। विश्वकप के इतिहास में सबसे कम टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड कनाडा के नाम है। विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: October 2, 2023 03:08 PM2023-10-02T15:08:31+5:302023-10-02T15:10:30+5:30

records in history of ICC World Cup Sachin Tendulkar and Rohit Sharma | ICC World Cup: जानिए विश्वकप के इतिहास में बने इन खास रिकॉर्ड्स के बारे में, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा है जलवा

सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का विश्वकप में रिकॉर्ड शानदार है

googleNewsNext
Highlightsज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम है सबसे ज्यादा टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम हैखिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा रन भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं

ICC ODI World Cup:  5 अक्टूबर से क्रिकेट का महाकुंभ शुरु होने वाला है। वनडे विश्वकप का आयोजन इस बार भारत में किया जा रहा है। इस  टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए लगभग सभी टीमें भारत पहुंच भी चुकी हैं। हर बार के विश्वकप में कुछ रिकॉर्ड्स बनते हैं तो कुछ टूटते हैं। विश्वकप के इतिहास में कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी हैं जिन्हें तोड़ना हर क्रिकेटर का सपना होता है। यहां हम आपको विश्वकप के कुछ ऐसे ही नायाब कीर्तिमानों के बारे में बताएंगे।

सबसे ज्यादा शतक

विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने सबसे ज्यादा 6 शतक जड़े हैं। भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम भी 6 शतक दर्ज हैं लेकिन रोहित ने सिर्फ दो विश्वकप में ये 6 शतक लगाए हैं जबकि सचिन को इतने ही शतक बनाने के लिए 4 विश्वकप में हिस्सा लेना पड़ा। रोहित ने साल 2015 और 2019 के वनडे विश्वकप में हिस्सा लिया है। रोहित ने विश्वकप में अब तक 17 मैच खेले हैं और 17 पारियों में 2 बार नॉट आउट रहते हुए 978 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 140 रन रहा है। 

सबसे ज्यादा टीम टोटल

विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। साल 2015 के विश्वकप में कंगारू टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 417  रन बनाए थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम था। भारत ने 2007 के विश्वकप में बरमूडा के खिलाफ 5 विकेट खोकर 413 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।

सबसे कम स्कोर

विश्वकप के इतिहास में सबसे कम टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड कनाडा के नाम है। साल 2003 के विश्वकप में कनाडा की पूरी टीम श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 36 रन बनाकर आउट हो गई थी। विश्वकप के इतिहास में दूसरा सबसे कम टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड भी कनाडा के नाम ही है। 1979 के विश्वकप में कनाडा की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 45 रनों पर सिमट गई थी।

सबसे ज्यादा रन

विश्वकप के इतिहास में खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा रन भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। सचिन ने साल 1992 से लेकर 1996 तक 6 विश्वकप में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने 45 मैच की 44 पारियों में 4 बार नॉटआउट रहते हुए 2278 रन बनाए हैं। विश्वकप में सचिन का व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर 152 रन है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर मौजूद रिकी पोंटिंग के नाम 1743 रन दर्ज हैं। साल 2023 के विश्वकप में हिस्सा ले रहे बंग्लादेश के कप्तान शाकिब-उल-हसन के नाम 1146 रन दर्ज हैं। यानी इस विश्वकप में भी सचिन और पोंटिंग के रिकॉर्ड के टूटने की संभावना कम ही है।

Open in app