RCB vs SRH IPL 2024: टूटे कई रिकॉर्ड, 40 ओवर, 549 रन, 43 चौके, विकेट 10 और 38 छक्के, टी20 मैच में सबसे ज्यादा चौके और छक्के, देखें आंकड़े

RCB vs SRH Live Score IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 16, 2024 11:00 AM2024-04-16T11:00:40+5:302024-04-16T11:07:30+5:30

RCB vs SRH Live Score IPL 2024 records broken 40 overs, 549 runs, 43 fours, 10 wickets 38 sixes most fours and sixes in T20 match see statistics | RCB vs SRH IPL 2024: टूटे कई रिकॉर्ड, 40 ओवर, 549 रन, 43 चौके, विकेट 10 और 38 छक्के, टी20 मैच में सबसे ज्यादा चौके और छक्के, देखें आंकड़े

file photo

googleNewsNext
Highlightsदिनेश कार्तिक ने 38 साल में जोश दिखाया।ट्रेविस हेड ने 39 गेंद में शतक पूरे किए। 43 चौके और 38 छक्के लगे।

RCB vs SRH Live Score IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) 2024 में रनों की बारिश हो रही है। रोज रिकॉर्ड टूट रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया। दोनों टीम ने दमकर रन कूटे, गेंदबाज को भर्ता बना डाला। 40 ओवर में 549 रन बने और केवल 10 विकेट गिरे। गेंदबाजों के लिए यह मैच बहुत ही कष्टकारी रहा। इस दौरान 43 चौके और 38 छक्के लगे। ट्रेविस हेड ने 39 गेंद में शतक पूरे किए। हालांकि दिनेश कार्तिक ने 38 साल में जोश दिखाया।

 

एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा चौके और छक्केः

81ः सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024 (43 चौके और 38 छक्के)

81ः वेस्टइंडीज बनाम दक्षिणअफ्रीका, 2023, (46 चौके और 35 छक्के)

78ः मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लेडियेटर्स रावलपिंडी, 2023, (45 चौके और 33 छक्के)

SRH ने कई रिकॉर्ड तोड़े। छक्कों और चौकों की मदद से तीन विकेट पर 287 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आईपीएल इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। तीन विकेट पर 277 रन के अपने स्कोर को पार कर गया। ट्रैविस हेड ने चौथा सबसे तेज शतक बनाकर आईसीसी विश्व कप से पहले कई टीम को चेतावनी दी।

एक टी20 मैच में सर्वाधिक स्कोरः

549ः एसआरएच बनाम आरसीबी, बेंगलुरु 2024

523 एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद 2024

517 वेस्टइंडीज बनाम एसए, सेंचुरियन, 2023

515 मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स रावलपिंडी, 2023

506 सरे बनाम मिडलसेक्स द ओवल, 2023

एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्केः

38ः एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024

38ः एसआरएच बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024

37ः बल्ख लीजेंड्स बनाम काबुल ज़वान, शारजाह, 2018

37ः जमैका तल्लावाह बनाम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, बैसेटेरे, 2019

गेंदों का सामना करके आईपीएल में सबसे तेज़ शतकः

30 सी गेल बनाम पीडब्ल्यूआई बेंगलुरु 2013

37 वाई पठान बनाम एमआई मुंबई बीएस 2010

38 डी मिलर बनाम आरसीबी मोहाली 2013

39 टी हेड बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2024

42 ए गिलक्रिस्ट बनाम एमआई मुंबई डीवाईपी 2008।

Open in app