RCB vs PBKS, IPL 2024: कार्तिक लगा रहे थे चौके और छक्के, सीट से उछले किंग कोहली, देखें वीडियो, कई रिकॉर्ड टूटे

RCB vs PBKS, IPL 2024: दिनेश कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह को छक्के जड़कर लक्ष्य तक पहुंचाया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 26, 2024 01:51 PM2024-03-26T13:51:41+5:302024-03-26T13:53:32+5:30

RCB vs PBKS, IPL 2024 Dinesh Karthik's match-winning hits in last over Virat Kohli jump out of his seat see video | RCB vs PBKS, IPL 2024: कार्तिक लगा रहे थे चौके और छक्के, सीट से उछले किंग कोहली, देखें वीडियो, कई रिकॉर्ड टूटे

file photo

googleNewsNext
Highlights49 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाये। आखिरी 24 गेंद में 47 रन की जरूरत थी।‘इंपैक्ट प्लेयर’ महिपाल लोमरोर ने आठ गेंद में नाबाद 17 रन बनाये।

RCB vs PBKS, IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल के रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर खाता खोल लिया। अंतिम ओवर की रोमांचक जीत में जब दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के लिए मैच खत्म किया तो विराट कोहली उत्साह से उछल पड़े। कोहली के आक्रामक अर्धशतक पारी खेली। होली के दिन अपने घरेलू मैदान पर जीत के रंग बिखेरा। जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य आरसीबी ने चार गेंद बाकी रहते हासिल किया। कोहली ने 49 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाये। आखिरी 24 गेंद में 47 रन की जरूरत थी, जब दिनेश कार्तिक ने दस गेंद में नाबाद 28 और ‘इंपैक्ट प्लेयर’ महिपाल लोमरोर ने आठ गेंद में नाबाद 17 रन बनाये। कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह को छक्के जड़कर लक्ष्य तक पहुंचाया।

2019 से आईपीएल में दिनेश कार्तिक बनाम एलए फास्ट रन:

रनः 309

गेंदः 147

आउटः 6

औसत: 51.50

एसआर: 210.20

चौकाः 31

छक्काः 19।

आईपीएल में दिनेश कार्तिक बनाम सैम कुरेनः

रन: 65

गेंदः 25

आउटः 1

एसआर: 260

चौकाः 8

छक्काः 3।

2022 के बाद से आईपीएल में डेथ ओवरों में सर्वाधिक रन (17-20)-

383 - शिम्रोन हेटमायर (एसआर: 197.42)

372 - दिनेश कार्तिक (एसआर: 203.27)

351 - रिंकू सिंह (एसआर: 195)

290 - टिम डेविड (207.14)

285 - डेविड मिलर (161.01)।

Open in app