रणजी ट्रॉफी: मिलिंद के दोहरे शतक की बदौलत सिक्किम बड़ी जीत की ओर, मुंबई-उत्तर प्रदेश भी मजबूत स्थिति में

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में मिलिंद कुमार के दोहरे शतक की बदौलत सिक्किम की टीम बड़ी जीत की ओर, मुंबई और उत्तर प्रदेश ने कसा शिकंजा

By भाषा | Published: November 2, 2018 07:58 PM2018-11-02T19:58:29+5:302018-11-02T19:58:29+5:30

Ranji Trophy: Sikkim close to maiden win, Mumbai, Uttar Pradesh are on driving seat | रणजी ट्रॉफी: मिलिंद के दोहरे शतक की बदौलत सिक्किम बड़ी जीत की ओर, मुंबई-उत्तर प्रदेश भी मजबूत स्थिति में

रणजी ट्रॉफी: सिक्किम बड़ी जीत की ओर

googleNewsNext

नई दिल्ली, दो नवंबर: मुंबई ने पहली पारी में 411 रन बनाने के बाद तुषार देशपांडेय के तीन विकेट की मदद से शुक्रवार को यहां रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के दूसरे दिन रेलवे के 115 रन पर छह विकेट झटककर उसे मुश्किल में डाल दिया। 

स्टंप तक ए एन घोष 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि हर्ष त्यागी ने खाता नहीं खोला। रेलवे की टीम पहली पारी के हिसाब से अभी 296 रन से पीछे है। 

देशपांडे ने 11 ओवर में दो मेडन से 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। धवल कुलकर्णी और शिवम दुबे को एक एक विकेट मिला। 

मुंबई ने पहली पारी में पांच विकेट पर 278 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 411 रन का मजबूत स्कोर बनाकर आउट हो गई। 

सिक्किम की टीम अपनी पहली रणजी जीत के करीब

मिलिंद कुमार के 261 रन की दमदार पारी की बदौलत सिक्किम की टीम प्लेट ग्रुप मैच में शुक्रवार को मणिपुर के खिलाफ शिकंजा कसते हुए अपनी पहली रणजी मैच जीत के करीब पहुंच गई। 

मिलिंद कुमार के दमदार दोहरे शतक की मदद से पहली पारी में 372 रन बनाने वाली सिक्कम की टीम ने मणिपुर को पहली पारी में सिर्फ 28 ओवरों में 79 रन पर समेट दिया। 

इसके बाद दूसरी पारी में भी मणिपुर ने 2 विकेट 132 रन पर गंवा दिए थे। मणिपुर पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि इसे सिक्किम को फिर से बैटिंग कराने के लिए 170 रन की और जरूरत है।

उत्तर प्रदेश को गोवा पर मिली 321 रन की बढ़त

मोहम्मद सैफ और अक्षदीप नाथ के शतकों की मदद से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच में शुक्रवार को गोवा के खिलाफ तीन विकेट पर 473 रन बना लिये। गोवा की टीम गुरुवार को पहली पारी में 152 रन पर आउट हो गई थी।

मेजबान उत्तर प्रदेश ने अपने पहले दिन के स्कोर एक विकेट पर 153 रन से आगे खेलना शुरू किया। सैफ ने 250 गेंद में 14 चौकों की मदद से 126 रन बनाये। वहीं नाथ 154 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 254 गेंदों का सामना करके 13 चौके और एक छक्का लगाया।

प्रियम गर्ग 114 गेंद में 82 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उन्होंने गोवा के गेंदबाजों को मैदान के चारों ओर धुनते हुए अपनी पारी में नौ चौके लगाये।  सैफ और नाथ ने दूसरे विकेट के लिये 143 रन जोड़े जबकि नाथ ने गर्ग के साथ तीसरे विकेट के लिये 123 रन की साझेदारी की। उत्तर प्रदेश के पास अब 321 रन की बढत है जबकि उसके सात विकेट बाकी हैं। 

Open in app