Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल जून में, ये 7 टीमें सीधे क्वालीफाई किया, जानें कौन-कौन

Ranji Trophy 2022: कई बार की चैम्पियन मुंबई ने एलीट ग्रुप डी मैच में ओडिशा पर पारी और 108 रन की बड़ी जीत से 2017-18 सत्र के बाद पहली बार रणजी ट्राफी क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 6, 2022 10:06 PM2022-03-06T22:06:03+5:302022-03-06T22:08:07+5:30

Ranji Trophy 2022 Seven elite group toppers Bengal, Mumbai, Karnataka, Punjab, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh and Uttarakhand qualify quarters | Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल जून में, ये 7 टीमें सीधे क्वालीफाई किया, जानें कौन-कौन

मुंबई के स्पिनर शम्स मुलानी (64 रन देकर पांच विकेट) और तनुष कोटियान (31 रन देकर तीन विकेट) ने ओडिशा के निचले क्रम को आउट किया। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsझारखंड का सामना यहां 12 मार्च को एकमात्र प्री क्वार्टरफाइनल में प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली नगालैंड से होगा। ग्रुप ई में पहले स्थान पर रहने वाली उत्तराखंड और झारखंड (ग्रुप एच) के 12-12 अंक थे।उत्तराखंड की टीम ने सीधे क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

Ranji Trophy 2022: एलीट ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली सात टीमों - बंगाल, मुंबई, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड - ने रविवार को लीग चरण के समाप्त होने के बाद सीधे रणजी ट्राफी क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

आठ एलीट ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीमों में सबसे कम अंक जुटाने वाली झारखंड का सामना यहां 12 मार्च को एकमात्र प्री क्वार्टरफाइनल में प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली नगालैंड से होगा। ग्रुप ई में पहले स्थान पर रहने वाली उत्तराखंड और झारखंड (ग्रुप एच) के 12-12 अंक थे।

लेकिन 1.424 के बेहतर रन रेट भागफल से उत्तराखंड की टीम ने सीधे क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई किया। क्वार्टरफाइनल इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के बाद जून में खेले जायेंगे। नगालैंड रविवार को यहां मिजोरम पर 448 रन की बड़ी जीत से प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचा और अब रणजी ट्राफी प्लेट प्री क्वार्टरफाइनल में उसका सामना यहां 12 मार्च को झारखंड से होगा।

नगालैंड ने बायें हाथ के स्पिनर इमलीवती लेमतुर के चार विकेट से मिजोरम को 261 रन के स्कोर पर समेट दिया। मिजोरम को जीत के लिये 710 रन का असंभव लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में उसने सुबह एक विकेट पर 42 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 93.4 ओवर में सिमट गयी।

नगालैंड की यह लगातार तीसरी जीत थी। इस जीत से नगालैंड का प्लेट ग्रुप तालिका में 19 अंक से शीर्ष पर पहुंच गया। मणिपुर उससे नौ अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। ग्रुप के अन्य मैचों में अरुणाचल प्रदेश ने बिहार को 15 रन से और सिक्किम ने मणिपुर को 190 रन से हराकर पूरे छह अंक हासिल किये।

कई बार की चैम्पियन मुंबई ने रविवार को यहां एलीट ग्रुप डी मैच में ओडिशा पर पारी और 108 रन की बड़ी जीत से 2017-18 सत्र के बाद पहली बार रणजी ट्राफी क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। पहली पारी में 248 रन से पिछड़ने वाली ओडिशा ने अंतिम दिन पांच विकेट पर 84 रन से खेलना शुरू किया।

मुंबई के स्पिनर शम्स मुलानी (64 रन देकर पांच विकेट) और तनुष कोटियान (31 रन देकर तीन विकेट) ने ओडिशा के निचले क्रम को आउट किया। अंतिम दिन टीम 15 ओवर में पहले ड्रिंक्स ब्रेक से पहले ही 140 रन पर आउट हो गयी। मुंबई ने पहली पारी नौ विकेट पर 532 रन पर घोषित की थी।

बोनस अंक की जीत से मुंबई 16 अंक लेकर शीर्ष पर रही। सौराष्ट्र की टीम उससे तीन अंक पीछे दूसरे स्थान पर रही जो एक अन्य मैच में गोवा पर 211 रन की बड़ी जीत के बावजूद नॉकआउट में प्रवेश नहीं कर सकी। बायें हाथ के स्पिनर मुलानी ने तीन मैचों में 29 विकेट चटकाये जिससे वह लीग चरण में गेंदबाजी सूची में शीर्ष पर रहे।

Open in app